सेनुरन मुथुसामी का ‘छक्का’, साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान 378 रन पर ऑलआउट

नई दिल्ली । पाकिस्तानी टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 378 रन पर सिमट गई। इस पारी में इमाम उल हक और सलमान आगा नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए।

गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने मैच की तीसरी ही गेंद पर अब्दुल्ला शफीक (2) के रूप मे अपना शुरुआती विकेट गंवा दिया। इसके बाद इमाम उल हक ने कप्तान शान मसूद के साथ दूसरे विकेट के लिए 161 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तानी टीम को संभाला।

मसूद 147 गेंदों में एक छक्के और 9 चौकों के साथ 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि इमाम उल हक ने 153 गेंदों में 93 रन बनाए। इस पारी में एक छक्का और 7 चौके शामिल थे।

पाकिस्तानी टीम ने 199 के स्कोर पर इमाम का विकेट गंवाया। इसी स्कोर पर सऊद शकील (0) और बाबर आजम (23) भी चलते बने।

यहां से मोहम्मद रिजवान ने सलमान आगा के साथ छठे विकेट के लिए 163 रन जोड़ते हुए टीम को 350 के पार पहुंचाया।

रिजवान पाकिस्तानी पारी में 75 रन जोड़कर पवेलियन लौटे, जबकि सलमान आगा ने 145 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों के साथ 93 रन जुटाए।

पाकिस्तान के चार बल्लेबाज इस पारी में अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, कुल छह बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचे।

साउथ अफ्रीकी की ओर से इस पारी में सेनुरन मुथुसामी ने 32 ओवरों में 117 रन देकर 6 विकेट हासिल किए, जबकि प्रेनेलन सुब्रायन ने 2 विकेट निकाले। इनके अलावा, कगिसो रबाडा और सिमोन हार्मर को एक-एक सफलताएं हासिल हुईं।

दोनों देश 20-24 अक्टूबर के बीच सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला रावलपिंडी में खेलेंगे।

टेस्ट सीरीज के बाद पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की टीमें इसी महीने तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी, जिसके बाद दोनों देशों के बीच नवंबर में इतने ही वनडे मैचों की सीरीज आयोजित होगी।

–आईएएनएस

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

admin

Read Previous

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नाराजगी से किया इंकार, कहा- हर तरह से संतुष्ट हैं

Read Next

गाजा शांति योजना: बर्मन भाइयों समेत 7 रिहा हुए बंधकों की तस्वीर आई सामने, आईडीएफ सैनिकों ने बाहें फैलाकर किया स्वागत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com