अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में छाए करनाल के खिलाड़ी, 9 गोल्ड समेत कुल 13 मेडल जीते

करनाल । अंतरराष्ट्रीय कुक्कीवोन ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करनाल के खिलाड़ियों ने अपना जलवा दिखाया। जिले के 12 खिलाड़ियों ने 13 मेडल जीते। इनमें 9 गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा इंग्लैंड, जापान, फिलीपींस, नेपाल, कोरिया समेत अन्य देशों के करीब 1500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

करनाल की मानवी, निधि शर्मा, नक्ष, चक्षु, लीजा, अक्षु, हरनूर, गर्व ढींगडा और मनकीरत ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीते। अक्षु और अनमोल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए, जबकि आर्यन और आरवी मदान ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

मेडल जीतकर जब खिलाड़ी वापस करनाल लौटे, तो यहां माला पहनाकर ढोल-बाजे के साथ इनका स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने आपस में लड्डू बांटकर खुशियां मनाई।

प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मेडल जिताने वाली निधि शर्मा ने पत्रकारों से कहा, “इस चैंपियनशिप में हम 12 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने 9 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। कुछ खिलाड़ियों ने स्पीड किकिंग में हिस्सा लिया था, जबकि कुछ खिलाड़ियों ने फाइट में भाग लिया। दोनों ही इवेंट में खिलाड़ियों ने मेडल जीते। इस चैंपियनशिप में कई देशों के बेहतरीन खिलाड़ी शामिल थे, लेकिन हमने मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया।”

गोल्ड मेडलिस्ट हरनूर ने कहा, “मैंने अंतरराष्ट्रीय कुक्कीवोन ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। मैं करीब एक साल से ताइक्वांडो सीख रही हूं। मैं इस चैंपियनशिप में मेडल जीतकर बहुत खुश हूं। मेरी कोशिश भविष्य में देश के लिए और गोल्ड मेडल लाना है।”

एसके मार्शल आर्ट एकेडमी के कोच सतीश ने कहा, “हमारे करनाल के बच्चों ने दिल्ली में खेली गई इस चैंपियनशिप में देश का परचम लहराया है। इस चैंपियनशिप में कोरिया, नेपाल, बांग्लादेश, इंग्लैंड समेत अन्य देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस आयोजन से हमारे खिलाड़ियों को काफी अनुभव मिला है। हमें स्टेडियम में सभी सुविधाएं मुहैया कराई गईं।”

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

‘कांतारा चैप्टर 1’ का जलवा बरकरार, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में रचा नया इतिहास

Read Next

जुबीन गर्ग केस: पांच आरोपियों को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com