सट्टेबाजी ऐप मामले में युवराज सिंह से ईडी ने 7 घंटे तक पूछताछ की

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह से ईडी ने नई दिल्ली में 1xबेट अवैध सट्टेबाजी ऐप मामले में करीब 7 घंटे तक पूछताछ की। युवराज ने पूछताछ के दौरान कंपनी के प्रचार में अपनी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

सात घंटे की पूछताछ के बाद युवराज को ईडी कार्यालय से बाहर निकलते देखा गया।

पूर्व क्रिकेटर, अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा पूछताछ की गई हस्तियों और खेल जगत के सितारों की लंबी सूची में शामिल हो गए हैं। इनमें से अधिकांश को ऐप के प्रचार के लिए उनके विज्ञापनों के संबंध में संघीय एजेंसी द्वारा तलब किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि उनसे अभिनेत्री और प्रभावशाली व्यक्ति अन्वेषी जैन से भी पूछताछ हुई। उन्होंने बताया कि दोनों हस्तियों से व्यक्तिगत जानकारी और आधार व पैन जैसे दस्तावेज साझा करने को कहा गया।

यूएई में इस सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के संस्थापकों में से एक द्वारा दिए गए भव्य स्वागत के बाद ईडी ने ऐप के खिलाफ जांच शुरू की। इस जांच में यूएई और पाकिस्तान में चल रहे 5,000 करोड़ रुपये के हवाला रैकेट का भी पर्दाफाश हुआ।

पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा सोमवार को ईडी के सामने पेश हुए थे। अभिनेता सोनू सूद बुधवार को जांच एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश हो सकते हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से भी विज्ञापनों में उनके द्वारा समर्थित एक अनधिकृत गेमिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में ईडी की पूछताछ हुई।

अधिकारी ने बताया कि टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज को 1xबेट नामक ऐप के साथ उनके विज्ञापन अनुबंध पर स्पष्टता प्राप्त करने के लिए जांच एजेंसी ने तलब किया था। राष्ट्रीय राजधानी में ईडी अधिकारियों के सामने पेश होने के बाद धवन से कथित तौर पर घंटों पूछताछ की गई।

धवन के अलावा, पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी हाल ही में 1xबेट मामले में ईडी ने पूछताछ की थी।

1xबेट इंडिया वेबसाइट का दावा है कि कंपनी अपने पंजीकृत उपयोगकर्ताओं को कई खेल सट्टेबाजी विकल्प प्रदान करती है। यह एविएटर गेम ऑनलाइन, क्रिकेट बेटिंग लाइन और ऑनलाइन कैसीनो स्लॉट जैसे खेलों को सूचीबद्ध करता है और फुटबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट, टेनिस और ई-स्पोर्ट्स जैसे खेल आयोजनों पर टेलीग्राम भुगतान के माध्यम से दाव स्वीकार करता है।

ऐप कंपनी का मुख्यालय साइप्रस में है और यह सबसे बड़े ऑनलाइन कैसीनो में से एक है। कंपनी स्पेन और फ्रांस में फुटबॉल टीमों को प्रायोजित करने के लिए जानी जाती है। कथित वित्तीय गड़बड़ियों की जांच के बाद, कंपनी को यूके, अमेरिका, रूस, स्पेन और फ्रांस से अपनी सेवाएं वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

कांग्रेस के दिल्ली वाले लोग चुनाव के वक्त आते हैं बिहार, उसके बाद हो जाते हैं गायब : उपेंद्र कुशवाहा

Read Next

असम में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की हाउसिंग सोसायटी घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com