‘जो खेलता है, वही खिलता है’, पीएम मोदी ने बिहार में खेलो इंडिया के आयोजन की तारीफ की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 122वीं कड़ी में खेलो इंडिया गेम्स के उत्साह और युवा प्रतिभाओं की उपलब्धियों को देशवासियों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि हाल ही में बिहार के पांच शहरों में आयोजित खेलों इंडिया गेम्स में पूरे भारत से 5,000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों ने बिहार की मेहमान नवाजी और खेल भावना की जमकर तारीफ की।

पीएम मोदी ने कहा, “साथियों, बीते दिनों खेलों इंडिया गेम्स की बड़ी धूम रही। ‘खेलो इंडिया’ के दौरान बिहार के पांच शहरों ने मेजबानी की थी। वहां अलग-अलग कैटेगरी के मैच हुए थे। पूरे भारत से वहां पहुंचे एथलीटों की संख्या पांच हजार से भी ज्यादा थी। इन एथलीटों ने बिहार की खेल भावना की, बिहार के लोगों से मिली आत्मीयता की बड़ी तारीफ की है।”

पीएम ने कहा कि बिहार की धरती ने इस आयोजन को और भी खास बनाया। यह पहला मौका था जब खेलो इंडिया यूथ गेम्स को ओलंपिक चैनल के माध्यम से दुनियाभर में प्रसारित किया गया। विश्व ने भारत के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखा और सराहा। इस आयोजन में महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान शीर्ष तीन विजेताओं में रहे, जिन्हें पीएम ने विशेष रूप से बधाई दी।

खेलो इंडिया में इस बार कुल 26 रिकॉर्ड बने, जो भारतीय खेलों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। वेटलिफ्टिंग में महाराष्ट्र की अस्मिता धोने, ओडिशा के हर्षवर्धन साहू और उत्तर प्रदेश के तुषार चौधरी ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा। वहीं, महाराष्ट्र के साईराज परदेशी ने तो तीन रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश के कादिर खान और शेख जीशान तथा राजस्थान के हंसराज ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बिहार ने भी 36 पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जो खेलता है, वही खिलता है।” युवा प्रतिभाओं के लिए ऐसे टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि भारतीय खेलों के भविष्य को भी संवारते हैं।

–आईएएनएस

भारत-ए बनाम श्रीलंका-ए: अंतिम पलों में गजब का रोमांच, ‘सुपर ओवर’ में भारतीय टीम की हार

दांबुला । श्रीलंका-ए ने सोमवार को भारत-ए के खिलाफ वनडे फॉर्मेट की त्रिकोणीय सीरीज का चौथा मुकाबला अपने नाम किया। स्कोर टाई होने के बाद मेजबान टीम ने 'सुपर ओवर'...

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

admin

Read Previous

सॉफ्टबैंक ने 300 अरब डॉलर का यूएस-जापान टेक फंड बनाने का प्रस्ताव दिया : रिपोर्ट

Read Next

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद स्थिति की समीक्षा, उत्तरी और पश्चिमी कमान के दौरे पर सीडीएस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com