कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर ऋषि सुनक बोले, ‘हम आखिरी बार विराट को नहीं देख पाएंगे’

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट से विराट कोहली के संन्यास ने पूरी दुनिया के क्रिकेट फैंस को चौंका दिया है। साधारण क्रिकेट फैंस हों या अलग-अलग क्षेत्रों के दिग्गज, सभी कोहली के टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के फैसले से हैरान हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी किंग कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”ये दुखद है कि हम आखिरी बार गर्मियों में विराट को टेस्ट में नहीं देख पाएंगे। वह क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में रहे हैं, एक बेहतरीन बल्लेबाज, चतुर कप्तान और अजेय प्रतिद्वंदी के रूप में हमेशा ही टेस्ट क्रिकेट को उन्होंने एक अलग अहमियत दी है।”

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की प्रतिक्रिया विराट कोहली की लोकप्रियता और क्रिकेट में उनकी महत्ता को प्रदर्शित करती है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर एक्स पोस्ट में लिखा, ”मेरे खेलने या फिर बतौर कमेंटेटर जो मैंने देखा है, किसी भी दूसरे खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट के लिए उतना नहीं किया, जितना कोहली ने किया है। उनके पैशन, ऊर्जा और प्रतिबद्धता ने टेस्ट फॉर्मेट को काफी फायदा पहुंचाया है। उम्मीद करता हूं कि भारत की अगली पीढ़ी उनके स्तर की मानसिक सोच वाली होगी।”

भारतीय टीम को जून में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड जाना है। लेकिन, विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले संन्यास ने सबको न सिर्फ चौंकाया है, बल्कि फैंस का दिल भी तोड़ दिया है।

विराट कोहली का टेस्ट करियर न सिर्फ एक बल्लेबाज के रूप में बल्कि एक कप्तान के रूप में भी असाधारण रहा है। विराट ने अपने खेल, आक्रामक कप्तानी और फिटनेस के स्तर से भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट को बिल्कुल ही बदल दिया।

विराट की कप्तानी में भारत ने 68 मैच खेले और 40 में जीत हासिल की। वहीं, 11 टेस्ट ड्रॉ रहे और 17 टेस्ट में हार मिली। विराट की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट में नंबर वन रही और पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में मात दी।

बतौर बल्लेबाज उनके करियर पर बात करें तो 2011 में अपना डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी ने 123 टेस्ट की 210 पारियों में 31 अर्धशतक और 30 शतक की मदद से 9,230 रन बनाए। वह तेंदुलकर, द्रविड़ और गावस्कर के बाद टेस्ट में भारत के चौथे सफलतम बल्लेबाज हैं।

–आईएएनएस

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

admin

Read Previous

भारत-पाक तनाव पर ट्रंप ने कहा, ‘हमने परमाणु संघर्ष को रोका, नहीं तो लाखों लोग मारे जाते’

Read Next

जरूरत पड़ने पर हर मिशन के लिए तैयार, भर चुका था उनके पाप का घड़ा : भारतीय सेना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com