‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद स्थिति की समीक्षा, उत्तरी और पश्चिमी कमान के दौरे पर सीडीएस

नई दिल्ली । चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने रविवार को जम्मू-कश्मीर स्थित उधमपुर में भारतीय सेना की उत्तरी कमान और हरियाणा के चंडी मंदिर सैन्य स्टेशन पर पश्चिमी कमान का दौरा किया। सेना की दोनों कमान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सक्रिय रूप से शामिल थीं।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने दोनों दौरों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सेना के कमांडरों, लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार एवं वरिष्ठ स्टाफ अधिकारियों से मुलाकात की। अधिकारी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की योजना और क्रियान्वयन में सक्रिय रूप से शामिल थे।

सीडीएस ने उत्तरी और पश्चिमी थिएटर में रणनीतिक समीक्षा और ऑपरेशनल आंकलन भी किया। उन्होंने उधमपुर में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर जानकारी ली। उधमपुर में सीडीएस को आतंकवादी नेटवर्क को निष्क्रिय करने, दुश्मन की आतंकवाद समर्थित संपत्तियों को ध्वस्त करने तथा अपने सैन्य संसाधनों एवं नागरिक आबादी की सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में दुश्मन के निशाने पर आए नागरिकों के पुनर्वास के लिए सेना के प्रयासों को किस तरह अंजाम दिया गया।

सेना के कमांडर ने निरंतर ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक तैयारियों की स्थिति से अवगत कराया। सीडीएस को आश्वस्त किया गया कि सेना सीमाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पूर्ण प्रयास कर रही है। चंडी मंदिर में पश्चिमी सेना कमांडर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी सीडीएस को दी। इसके साथ ही ऑपरेशनल वातावरण, रक्षा तैयारी और ऑपरेशन के प्रमुख परिणामों पर प्रकाश डाला गया।

उन्होंने पश्चिमी सीमाओं पर मौजूदा सुरक्षा स्थिति को भी रेखांकित किया। सीडीएस को भारतीय सेना की सैन्य क्षमताओं को सुदृढ़ करने में तकनीकी नवाचार, उन्नत लॉजिस्टिक क्षमता और रियल-टाइम सिचुएशनल अवेयरनेस की भूमिका के बारे में भी बताया गया। उन्होंने सेना के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए प्रदान की जा रही वेटरन्स केयर और मेडिकेयर सुविधाओं पर जानकारी ली। यह सेना के सशस्त्र बलों की कल्याणकारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

जनरल अनिल चौहान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को याद करते हुए सभी रैंकों के साहस, संकल्प, सटीकता और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पंजाब की सीमाओं की रक्षा कर रहे फील्ड फॉर्मेशनों की ऑपरेशनल उत्कृष्टता को भी सराहा। सीडीएस ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी समयबद्ध तरीके से ऑपरेशनल कार्यों की पूर्णता और सेवाओं के बीच तालमेल की सराहना की। उन्होंने उभरते खतरों से निपटने के लिए सतर्कता, संयुक्तता और समन्वय के महत्व को रेखांकित किया और नागरिक पुनर्वास में सहयोग देने का आह्वान भी किया।

सीडीएस ने इस दौरे के समापन पर सफल सैन्य अभियानों और अनुकरणीय कार्यप्रणाली के लिए सेना की प्रशंसा की और संतोष व्यक्त किया। उनका मानना है कि सेना के इन प्रयासों से देश के सशस्त्र बलों में जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्यों को प्राप्त करने में भारतीय सेना के उच्च मनोबल, अनुशासन और अटूट समर्पण को इस सफलता का आधार बताया।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

‘जो खेलता है, वही खिलता है’, पीएम मोदी ने बिहार में खेलो इंडिया के आयोजन की तारीफ की

Read Next

पुतिन का हेलीकॉप्टर यूक्रेनी ड्रोन के बीच फंस गया था, रूसी सेना अधिकारी ने की पुष्टि

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com