आईपीएल 2025 : केएल राहुल की शानदार 112 रनों की पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 200 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली । केएल राहुल ने रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के मुकाबले में ओपनिंग करते हुए अपने करिश्माई अंदाज में नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 ओवरों में 199/3 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

ृपिच थोड़ी धीमी थी, लेकिन राहुल का बल्ला पूरे आत्मविश्वास और शुद्ध तकनीक के साथ बोला। उन्होंने 65 गेंदों पर नाबाद 112 रनों की शानदार पारी के साथ आईपीएल में अपना पांचवां शतक जड़ा। इस पारी में 14 चौके और चार छक्के शामिल रहे। इसके साथ ही राहुल आईपीएल इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों के लिए शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले वह पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शतक लगा चुके हैं।

राहुल की इस दमदार पारी के दौरान अबिषेक पोरेल, कप्तान अक्षर पटेल और ट्रिस्टन स्टब्स का भी अच्छा साथ मिला। पोरेल ने 19 गेंदों में 30 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल ने 16 गेंदों में 25 रन बनाए। स्टब्स 10 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे।

कगिसो रबाडा के खिलाफ राहुल अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में दिखे। उन्होंने शॉर्ट बॉल पर स्क्वायर लेग के ऊपर से शानदार छक्का लगाया। इसके बाद रबाडा की गेंद को पॉइंट के ऊपर से चौके के लिए उड़ाया और एक ऊंचा छक्का सीधा मैदान के बीचोबीच मारा। पावरप्ले के अंत में दिल्ली का स्कोर 45/1 था।

राहुल ने प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान के खिलाफ स्ट्राइक रोटेट करते हुए रन बनाए। उन्होंने राशिद की गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर चौका लगाते हुए 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। किस्मत ने भी उनका साथ दिया जब साई किशोर उनके टॉप-एज को नहीं पकड़ पाए।

अंत के ओवरों में कम स्ट्राइक मिलने के बावजूद राहुल ने प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ शानदार छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद सिराज की गेंदों पर रिवर्स पैडल और कवर ड्राइव से दो और चौके लगाकर पारी का जबरदस्त अंत किया।

अब गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए 200 रनों का बड़ा लक्ष्य है।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

बिहार में मुख्यमंत्री के लिए कोई वैकेंसी नहीं, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी सरकार : चिराग पासवान

Read Next

प्रतिनिधिमंडल भेजने के केंद्र सरकार के कदम की सराहना करता हूं : चंपई सोरेन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com