एडिलेड टेस्ट: एशेज में शतक लगाने वाले एलेक्स कैरी चौथे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बने

एडिलेड । ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट की शुरुआत एडिलेड में बुधवार को हुई। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टेस्ट फॉर्मेट में एलेक्स कैरी को ऑस्ट्रेलिया का संकटमोचक माना जाता है। इस टेस्ट में भी उन्होंने यही भूमिका निभाई और शानदार शतक लगाते हुए टीम को मुश्किल से निकाला। कैरी एशेज में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

कैरी जब बल्लेबाजी करने आए थे, तो ऑस्ट्रेलिया 94 रन पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा मौजूद थे। ख्वाजा के साथ पांचवें विकेट के लिए कैरी ने 91 रन की साझेदारी की। ख्वाजा अपना शतक चूक गए और 82 रन बनाकर आउट हो गए। कैरी क्रीज पर जमे रहे और निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ छोटी-छोटी साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ाया। कैरी ने छठे विकेट के लिए जोश इंग्लिस के साथ 59 और आठवें विकेट के लिए मिचेल स्टार्क के साथ 50 रन की अहम साझेदारी की।

दिन के आखिरी विकेट के रूप में आउट होने से पहले कैरी ने 143 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 106 रन की पारी खेली। यह एशेज का कैरी का पहला शतक था। इस शतक के साथ ही वह इस प्रतिष्ठित सीरीज में शतक लगाने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

कैरी से पहले एशेज में एडम गिलक्रिस्ट (3 शतक), ब्रैड हेडिन (3 शतक), और इयान हीली (1 शतक) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के स्कोर पर नजर डालें तो पहले दिन की समाप्ति के समय उसका स्कोर 8 विकेट पर 326 रन था। मिचेल स्टार्क 33 और नाथन लियोन 0 पर नाबाद हैं। पहले दिन की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में माना जा सकता है। इसमें एलेक्स कैरी की शतकीय पारी की बड़ी भूमिका है।

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

‘यह सिर्फ फिल्म नहीं, हर देशभक्त के लिए लव लेटर,’ धुरंधर देख बोलीं प्रीति जिंटा

Read Next

ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट होने पर खुशी से झूमी ‘होमबाउंड’ की स्टारकास्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com