दूसरा टी20: अर्शदीप ने लुटाए 53 रन! सेंटनर-रचिन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन

रायपुर । न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल टारगेट दिया है।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मेहमान टीम ने तेज शुरुआत करते हुए 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए। अर्शदीप सिंह के पहले ही ओवर में डेवोन कॉन्वे ने 18 रन कूटे। इसके बाद अर्शदीप पारी का तीसरा ओवर फेंकने आए, जिसमें एक बार फिर 18 रन लुटे।

कॉन्वे ने टिम सीफर्ट के साथ पहले विकेट के लिए 3.2 ओवरों में 43 रन की साझेदारी की। कॉन्वे 9 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए। अगले ओवर में सीफर्ट भी चलते बने। सीफर्ट 13 गेंदों में 5 चौकों के साथ 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

कीवी टीम 4.2 ओवरों में 43 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा चुकी थी। यहां से रचिन रवींद्र ने ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 55 रन जोड़कर टीम को शतक के करीब पहुंचा दिया।

फिलिप ने टीम के खाते में 19 रन का योगदान दिया। इसके बाद रचिन ने मोर्चा संभालते हुए 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 44 रन बनाए।

कप्तान मिचेल सेंटनर सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने मार्क चैपमैन (10) के साथ 32 रन, जबकि जैकरी फाउल्क्स (नाबाद 15) के साथ 19 गेंदों में 47 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

भारतीय खेमे से कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा, हार्दिक पंड्या, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 13.20 की इकॉनमी के साथ 53 रन लुटाए, लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके।

वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के पहले मैच को 48 रन से अपने नाम किया था। टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से लीड बनाना चाहती है।

–आईएएनएस

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

टी20 विश्व कप: सूर्यकुमार यादव का विस्फोटक अर्धशतक, भारत ने यूएसए को दिया 162 का लक्ष्य

मुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत...

admin

Read Previous

ईडी डायरेक्टर ने आई-पैक पर छापे के दौरान सीएम ममता बनर्जी के बाधा डालने पर मांगी रिपोर्ट

Read Next

बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने पर फोकस, विधायकों के पार्टी छोड़ने की खबरें बेबुनियाद: अभिषेक रंजन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com