वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव डालेगी खामेनेई की मौत, विशेषज्ञों ने जताई च‍िंता

नई दिल्ली । ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की हत्या पर कूटनीतिक विशेषज्ञों ने चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि खामेनेई की हत्या का नतीजा अमेरिका और इजरायल के अनुसार शासन परिवर्तन शायद वैसा न हो जैसा वे कह रहे हैं। यह घटनाक्रम वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव डाल सकता है।

खामेनेई की मौत अमेरिका और इजरायल के हमले में हुई, जो 46 साल के शिया-धर्मशासित शासन में एक अहम मोड़ था। तेहरान की जवाबी कार्रवाई से मध्य पूर्व के बड़े हिस्से में तनाव और संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है।

बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त वीना सिकरी ने आईएएनएस से बातचीत में स्थिति को गंभीर और आर्थिक रूप से अस्थिर करने वाला बताया। सिकरी ने कहा कि यह तनाव ऐसे समय में बढ़ा है जब कथित तौर पर डिप्लोमैटिक कोशिशें चल रही थीं।

उन्होंने कहा, “यह बहुत गंभीर स्थिति है और दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा झटका है। हमने देखा है कि दुबई एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। दुबई की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है। होर्मुज स्ट्रेट लगभग बंद हो गया है। यह वैश्‍व‍िक अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी उथल-पुथल है।”

उन्होंने कहा, “यह उस समय हुआ है जब ओमान ने अमेरिका और ईरान के बीच जिनेवा में वार्ता की मध्यस्थता की थी। शुरुआती प्रतिक्रिया थी कि वार्ता अच्छी प्रगति कर रही थी और ईरान कई रियायतों पर सहमत हो गया था। अब ऐसा लगता है कि वे वार्ताएं मात्र एक दिखावा थीं और इजरायल ईरान पर हमला करने के लिए दृढ़ था। मेरा मानना है कि इजरायल ने पहले कदम उठाया, जिसके बाद इसमें अमेरिका भी शामिल हो गया।”

पूर्व राजनयिक केपी फैबियन ने आईएएनएस से वार्ता करते हुए इस अभियान को वॉशिंगटन और तेल अवीव के लिए महत्वपूर्ण सैन्य सफलता बताया, लेकिन सवाल उठाया कि क्या इससे ईरान में राजनीतिक परिवर्तन होगा।

उन्होंने कहा, “यह इजरायल और अमेरिका के लिए एक बड़ी सैन्‍य जीत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे जिसे शासन परिवर्तन कहते हैं, उसके करीब पहुंच गए हैं, क्योंकि इस शब्द को लेकर बहुत असमंजस है।”

फैबियन ने यह भी संकेत दिया कि यह हमला विस्तृत खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया था। इजरायल के पास संभवतः मानव और इलेक्ट्रॉनिक दोनों प्रकार की खुफिया जानकारी थी और वे उस घर को ध्वस्त करने में सक्षम रहे जहां अयातुल्ला, उनकी बेटी, दामाद और पोती मौजूद थे।”

पूर्व राजनयिक महेश कुमार सचदेव ने आईएएनएस से बातचीत में खामेनेई के लंबे कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ईरानी नेता ने अपने दशकों के शासनकाल में व्यावहारिक लेकिन वैचारिक रूप से दृढ़ नीति अपनाई। 36 वर्षों तक खामेनेई ने यथार्थवाद और धार्मिक सर्वोच्चता की नीति अपनाई, विभिन्न धाराओं के बीच संतुलन बनाए रखा।

सचदेव ने कहा कि‍ उन्होंने देश और उसकी इस्लामी क्रांति को एकजुट रखने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने वार्ता, प्रॉक्सी के प्रोत्साहन, पड़ोसी देशों और आंतरिक समीकरणों, धर्मगुरुओं, राजनीतिक अभिजात वर्ग, आर्थिक शक्तियों और न्यायपालिका के बीच चतुराई से संतुलन बनाकर देश के विकल्पों को विविधता देने की कोशिश की। वे काफी हद तक सफल रहे, भले ही कुछ पर्यवेक्षकों ने उन्हें निर्दयी और सिद्धांतहीन कहा।

–आईएएनएस

बिहार: होली मिलन समारोह में हंगामा, बाउंसरों ने की फायरिंग, गायक समेत कई पुलिस हिरासत में

बिहारशरीफ । बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक वाटर पार्क में रविवार को आयोजित होली मिलन समारोह रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। यहां एक भोजपुरी गायक...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

इजरायल-ईरान संघर्ष : कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने कन्नड़ लोगों की सुरक्षा पर जताई चिंता

बेंगलुरु । इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच मध्य पूर्वी देशों में रह रहे कन्नड़ लोगों की सुरक्षा पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने...

ईरान पर हमले से बढ़ी हलचल: दुनिया बोली ‘संयम बरतें सभी पक्ष’

नई दिल्ली । ईरान पर हमले से पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है। भारत में तमाम राजनीतिक दलों ने मध्य एशिया में रह रहे भारतीयों को लेकर फिक्र जाहिर...

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों को दी राहत, फीस कमिटी बनाने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्कूलों को फीस निर्धारण के लिए...

ईरान के खिलाफ ताबड़तोड़ हमले कर रहा इजरायल, आईडीएफ ने जारी किया अलर्ट

तेल अवीव । इजरायल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ हमला कर दिया है। इजरायली डिफेंस फोर्स हमले को लेकर लगातार अपडेट जारी कर रही है। आईडीएफ ने...

अरविंद केजरीवाल बाहर रहें या न रहें, फर्क नहीं पड़ेगा: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने शराब नीति केस में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बरी होने पर...

इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

नई दिल्ली । इजरायल द्वारा शनिवार सुबह ईरान पर 'प्रीवेंटीव अटैक' यानी एहतियाती सैन्य हमले किए जाने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली उड़ान शनिवार...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

नीतीश कटारा हत्याकांड: विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से फरलो, जेल के बाहर मनेगी होली

नई दिल्ली । नीतीश कटारा हत्याकांड में सजा काट रहे दोषी विकास यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें होली के त्योहार पर...

केरल सरकार ने अभिनेता दिलीप को बरी करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की

कोच्चि । केरल सरकार ने शुक्रवार को केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एर्नाकुलम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के उस हालिया फैसले को चुनौती दी, जिसमें 2017...

उत्तराखंड: सीएम धामी ने अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 3 करोड़ की धनराशि प्रदान की

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में नन्दा राजजात यात्रा-2026 के लिए विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चैपड्यों में पार्किंग एवं विश्राम...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति को दी संवेदना, खामेनेई की हत्या पर जताया शोक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com