2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2019 में दोबारा पोस्टमार्टम के लिए अवशेषों को कब्र से निकलवाया था। इन्हें विजयवाड़ा की अदालत में शमशाद बेगम और इकबाल बाशा ने प्राप्त किया।

पिछले सप्ताह अदालत ने निर्देश दिया था कि आयशा मीरा के अवशेष अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंपे जाएं। अवशेषों को बाद में तेनाली शहर में दफनाया जाएगा।

इस दौरान विभिन्न जनसंगठनों और न्याय की मांग कर रही महिला कार्यकर्ताओं ने शमशाद बेगम और उनके पति के साथ एकजुटता जताई। वे आयशा को न्याय दिलाने की मांग वाले तख्तियां लिए हुए थे।

अवशेष लेने के बाद उन्होंने रैली निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बताया कि रैली की अनुमति नहीं है।

शमशाद बेगम ने मीडिया से कहा कि 19 वर्षों की लड़ाई के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करेंगी कि उनकी मासूम बेटी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

उन्होंने आरोप लगाया कि मामले के सभी साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गई और संकल्प लिया कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती, वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगी। उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से मिलने की योजना भी बताई।

यह सनसनीखेज मामला पहले पुलिस और बाद में सीबीआई भी सुलझा नहीं सकी। पिछले सप्ताह अदालत ने जून पिछले वर्ष सीबीआई द्वारा दाखिल अंतिम रिपोर्ट स्वीकार करते हुए जांच बंद करने की अनुमति दे दी। केंद्रीय एजेंसी ने कहा था कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी रूप से स्वीकार्य साक्ष्य नहीं मिले।

अदालत ने अपने अवलोकन में कहा कि आगे जांच की आवश्यकता का कोई आधार नहीं है। साथ ही यह भी दर्ज किया गया कि पीड़िता के माता-पिता ने सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर असंतोष व्यक्त किया और आगे के कानूनी खर्च वहन करने में असमर्थता जताई।

आयशा, जो बी-फार्मेसी की छात्रा थीं, 27 दिसंबर 2007 की सुबह विजयवाड़ा के निकट इब्राहिमपट्टनम स्थित एक निजी छात्रावास के बाथरूम में मृत पाई गई थीं। उनका शव खून से लथपथ अवस्था में मिला था और उनके हाथ-पैर उनके ही कपड़ों से पानी के नल और लोहे की रॉड से बंधे हुए थे।

पुलिस ने छात्रावास कर्मचारियों सहित कई संदिग्धों से पूछताछ की थी। नौ महीने बाद सत्यम बाबू नामक एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

महिला सत्र न्यायालय ने 2010 में उसे दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हालांकि 2017 में उच्च न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में उसे बरी कर दिया।

जनहित याचिकाओं और पीड़िता के माता-पिता की याचिका पर 2018 में उच्च न्यायालय ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद 2019 में सीबीआई ने दोबारा पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्र से निकलवाया था।

–आईएएनएस

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

नीतीश कटारा हत्याकांड: विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से फरलो, जेल के बाहर मनेगी होली

नई दिल्ली । नीतीश कटारा हत्याकांड में सजा काट रहे दोषी विकास यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें होली के त्योहार पर...

केरल सरकार ने अभिनेता दिलीप को बरी करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की

कोच्चि । केरल सरकार ने शुक्रवार को केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एर्नाकुलम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के उस हालिया फैसले को चुनौती दी, जिसमें 2017...

सुनील कुमार ने दी चुनौती, बोले- विधानमंडल परिसर में करा दूंगा शराब की डिलीवरी

पटना । बिहार में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के कई विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं। इस बीच, राजद के विधान पार्षद सुनील...

एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बढ़ी कस्टडी, 1 मार्च को अगली सुनवाई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी है। इनमें से...

हरियाणा सरकार से जुड़े आईडीएफसी बैंक फ्रॉड मामला: 4 आरोपियों को 7 दिन की रिमांड

चंडीगढ़ । आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में लगभग 590 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इन चारों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में...

यूएई बैंक लोन घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, केरल में 32 लाख रुपए की अचल संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोच्चि जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए 24 फरवरी को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत एक...

आप सरपंच हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद दो और शूटर गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले...

‘अजित दादा की मौत की हो पारदर्शी जांच,’ रोहित पवार ने सीबीआई पर उठाए सवाल

मुंबई । शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के विधायक रोहित पवार ने सोमवार को कहा कि यदि दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मृत्यु की सही से जांच की गई...

केरल विधानसभा चुनाव: सीपीआई (एम) ने शुरू की उम्मीदवारों की लंबी सूची तैयार करने की प्रक्रिया

तिरुवनंतपुरम । केरल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को पार्टी ने अपनी 17 सदस्यीय राज्य सचिवालय की बैठक...

इंदौर में भाजयुमो और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत, चले पत्थर और टमाटर

इंदौर । 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' में हंगामे के बाद देशभर में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है। शनिवार को शहर-शहर भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इसी...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

स्टॉकहोम की टूटी नींद! जब खुले आसमान के नीचे मारे गए ‘बिना बॉडीगार्ड वाले पीएम’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com