उत्तराखंड: सीएम धामी ने अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 3 करोड़ की धनराशि प्रदान की

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली में नन्दा राजजात यात्रा-2026 के लिए विकासखण्ड थराली के अन्तर्गत शहीद भवानी दत्त इण्टर कॉलेज परिसर चैपड्यों में पार्किंग एवं विश्राम गृह निर्माण (क्षमता-08 चौपहिया वाहन) के लिए 71.67 लाख रुपए, विकासखण्ड कर्णप्रयाग के अन्तर्गत नौटी में 37 चौपहिया वाहन एवं 48 दुपहिया वाहन क्षमता के लिए सरफेस पार्किंग निर्माण 42.39 लाख रुपए, विकासखण्ड देवाल के अन्तर्गत जनता इण्टर कॉलेज, सरकोट में 63 चौपहिया वाहन एवं 09 दुपहिया वाहन क्षमता के लिए पार्किंग तथा 02 कक्षों का विश्राग गृह एवं शौचालय निर्माण के लिए 1.14 करोड़ रुपए तथा विकासखण्ड नारायण बगड़ के अन्तर्गत भगोती में 94 चौपहिया वाहन क्षमता के लिए सरफेस पार्किंग निर्माण 79.56 लाख रुपए स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा 16वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में निर्दिष्ट/अनाबद्ध के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम किश्त के लिए भारत सरकार से प्राप्त जिला पंचायत हेतु 13.74 करोड़ रुपए, क्षेत्र पंचायत के लिए 9.16 करोड़ रुपए एवं ग्राम पंचायत के लिए 66.51 करोड़ रुपए, कुल 89.41 करोड़ रुपए की धनराशि त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को अन्तरित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया।

मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत विकास खण्ड, देवाल के देवाल बाजार (टैक्सी) के समीप बहुमंजिला पार्किंग निर्माण किये जाने के लिए प्रथम चरण में 11.31 लाख तथा जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत घनसाली में बस स्टॉप के निर्माण के लिए 94.05 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र यमेश्वर के अन्तर्गत सिल्ला-कांडई मोटर मार्ग के निर्माण कार्य (द्वितीय चरण) के लिए 3.36 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवायें विभाग के अन्तर्गत राष्ट्रीय आयुष मिशन की निर्माणाधीन योजनाओं के लिए राज्य आकस्मिकता निधि से 27 करोड़ रुपए के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन उम्मेदपुर, रामनगर आवासीय परियोजना में पेयजल योजना के लिए 2.43 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा नगरपालिका परिषद्, नैनीताल के क्षेत्रान्तर्गत नर्सरी स्कूल, माल रोड नैनीताल की मरम्मत के लिए 3.44 लाख रुपए तथा ऐशडेल स्कूल नैनीताल की मरम्मत के लिए 45 लाख रुपए स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर स्टेडियम का नाम स्व. कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखे जाने का किया अनुमोदन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के टनकपुर में निर्मित स्टेडियम का नाम स्व. कैलाश गहतोड़ी के नाम पर रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

–आईएएनएस

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

नीतीश कटारा हत्याकांड: विकास यादव को सुप्रीम कोर्ट से फरलो, जेल के बाहर मनेगी होली

नई दिल्ली । नीतीश कटारा हत्याकांड में सजा काट रहे दोषी विकास यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें होली के त्योहार पर...

केरल सरकार ने अभिनेता दिलीप को बरी करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की

कोच्चि । केरल सरकार ने शुक्रवार को केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एर्नाकुलम के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के उस हालिया फैसले को चुनौती दी, जिसमें 2017...

गारंटी योजनाएं विकास का हिस्सा, लेकिन अमीरों को इसका लाभ नहीं उठाना चाहिए: मंत्री एमबी पाटिल

बेंगलुरु । कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के बयान 'गारंटी योजनाएं राज्य सरकार पर बोझ' पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़े और मध्यम उद्योग मंत्री एमबी पाटिल ने गुरुवार को कहा...

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

तेजस्वी ने घुसपैठिये को लेकर किया सवाल, ‘बिहार में 21 सालों से एनडीए की सरकार, इसे रोकना उनकी जिम्मेदारी थी’

पटना । बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठिये को लेकर दिए गए...

काजोल के पक्ष में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, एआई और डीपफेक पर लगाई रोक

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के पक्ष में एक बेहद अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने काजोल के नाम, तस्वीर, आवाज और उनकी पूरी पहचान...

सुनील कुमार ने दी चुनौती, बोले- विधानमंडल परिसर में करा दूंगा शराब की डिलीवरी

पटना । बिहार में विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष के कई विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा की लगातार मांग कर रहे हैं। इस बीच, राजद के विधान पार्षद सुनील...

एआई समिट में प्रदर्शन करने वाले यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बढ़ी कस्टडी, 1 मार्च को अगली सुनवाई

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पांचों आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ा दी है। इनमें से...

यूएई बैंक लोन घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, केरल में 32 लाख रुपए की अचल संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोच्चि जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई करते हुए 24 फरवरी को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत एक...

आप सरपंच हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ के बाद दो और शूटर गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़ । आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबरिंदर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले...

हिमाचल भवन और सदन को षड्यंत्र का अड्डा ना बनाएं मुख्यमंत्री: जयराम ठाकुर

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में आयोजित एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

केरल सरकार ने अभिनेता दिलीप को बरी करने के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com