इजरायल-ईरान संघर्ष : कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने कन्नड़ लोगों की सुरक्षा पर जताई चिंता

बेंगलुरु । इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच मध्य पूर्वी देशों में रह रहे कन्नड़ लोगों की सुरक्षा पर कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद से हमने ऐसी घटनाएं नहीं देखी हैं। अब देश एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हमें जानकारी मिली है कि कई छात्र, विशेष रूप से चिकबल्लापुर से लगभग 150 छात्र, वहां (मिडिल ईस्ट देशों में) छुट्टियों या काम के लिए गए हैं।”

इजरायल-ईरान संघर्ष पर उन्होंने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है, जो देशों के बीच संबंधों से जुड़ा है। कुछ देशों की नीतियां एक-दूसरे से लंबे समय से आलोचनात्मक रही हैं। अब स्थिति और बढ़ गई है, जिसमें ईरान, संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल शामिल हैं। हमें यह देखना होगा कि क्या इसका हल होता है या और बढ़ता है।

वहीं, बेंगलुरु में रह रहे इंडो-ईरान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईआईसीसीआई) के सैयद हकीम रजा ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “उन्हें (खामेनेई) शहादत मिल गई है। शहादत एक प्रोसेस है, यह इस दुनिया से दूसरी दुनिया में जाना है। इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारे लिए, यह एक इनाम है।”

उन्होंने आगे कहा, “वह (खामेनेई) पहले ही 86 साल के हो चुके थे। वह बूढ़े हो गए थे। हर इंसान को एक दिन मरना ही है। शहादत से बड़ा कुछ नहीं है।”

बता दें कि इजरायल ने शनिवार को ईरान पर हमले किए, जिसके बाद इस संघर्ष की शुरुआत हुई। इजरायल के साथ अमेरिका भी लड़ाई में शामिल हुआ है। इन हमलों के बाद ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई देशों में हमले किए, जिसमें यूएई भी शामिल है। हालांकि, इजरायली हमलों के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के माने जाने की खबर है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा

Read Next

ईरान के सुप्रीम खामेनेई की मौत पर बोले नेतन्याहू- ‘तानाशाह अब नहीं रहा’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com