नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर एग्जीक्यूटिव लाउंज तैयार

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)| नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सफर करने वालों को एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधा दी जा रही हैं। यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाने के लिए आईआरसीटीसी द्वारा एक विश्वस्तरीय एग्जीक्यूटिव लाउंज बनाया गया है। यात्रियों को यह रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 की पहली मंजिल पर मिलेगा। इसमें यात्रियों को हर वो सुविधा मिलेगी, जो किसी हवाईअड्डे पर मिला करती हैं।

स्टेशन पर बने एग्जीक्यूटिव लाउंज में मसाज चेयर सर्विस, म्यूजिक, बिजनेस सेंटर की सुविधा मुहैया कराई गई हैं।

यदि किसी यात्री को अपने ऑफिस का काम करना है और उसे इंटरनेट की सुविधा के साथ कंप्यूटर की जरूरत है तो वह इस लाउंज के बिजनेस सेंटर का इस्तेमाल कर सकता है।

इस लाउंज वाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन, टीवी भी दिया जाएगा, वहीं यात्री तरह-तरह के व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

हालांकि इन सभी सुविधाओं के लिए यात्रियों को एक निर्धारित रकम देनी होगी। आईआरसीटीसी द्वारा जो शुल्क तय किया गया है, उसमें एक घंटे के लिए रुकने पर 150 रुपये एंट्री फी देनी होगी। प्रत्येक अतिरिक्त घंटे के लिए 99 रुपये अलग से देने होंगे।

यदि यात्री लाउंज पैकेज 1 लेना चाहें वो भी ले सकते हैं। इसमें 2 घंटे के 600 रुपये देने होंगे। इसमें एंट्री फी, ब्रेकफास्ट, लंच डिनर और शावर शामिल हैं।

इसके अलावा यदि कोई यात्री लाउंज पैकेज 2 लेना चाहे तो उसके लिए अलग से रकम चुकानी होगी और उसमें यात्री को अलग से विशेष सुविधाएं मिलेंगी।

इस लाउंज में आईआरसीटीसी विशेष बुफे के रूप में भोजन की व्यवस्था भी कराएगा, जिसकी कीमत 250 से 385 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई है। यात्रियों के लिए यह लाउंज 24 घंटे खुला रहेगा।

–आईएएनएस

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

editors

Read Previous

2021-08-01 विश्व धरोहर समिति ने फुझोउ सत्र बंद किया, लिस्ट में 34 नए विरासत स्थलों को जोड़ा

Read Next

गाजियाबाद: मैक्स अस्पताल में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी टेक्नोलॉजी ‘द विन्सी’ की शुरुआत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com