गाजियाबाद: मैक्स अस्पताल में अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी टेक्नोलॉजी ‘द विन्सी’ की शुरुआत

गाजियाबाद: गाजियाबाद मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल में अमेरिकी इनट्यूटिव संस्था के सहयोग से ‘द विन्सी’ नाम की अत्याधुनिक रोबोट संचालित सर्जरी टेक्नोलॉजी स्थापित करने की घोषणा हुई है। इस टेक्नोलॉजी के साथ ही मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल वैशाली, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम शल्यक्रिया टेक्नोलॉजी शुरू करने वाला पहला निजी अस्पताल बन गया है।

इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए मैक्स सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल वैशाली के यूरोलॉजी, रोबोटिक्स एंड रेनल ट्रांसप्लांट विभाग के चेयरमैन डॉ. अनंत कुमार और एसोसिएट डायरेक्टर- यूरोलॉजी, रोबोटिक्स, किडनी ट्रांसप्लांट एंड यूरो ऑन्कोलॉजी डॉ. विमल दस्सी ने उत्तर प्रदेश में पहले रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट को सफल अंजाम दिया।

अस्पताल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, “यह प्रक्रिया नोएडा की 27 वर्षीय युवती पर अपनाई गई, जिसमें मांसपेशी बहुत कम कटी और सामान्य ट्रांसप्लांट प्रक्रिया में 20-25 सेमी चीरा लगाने के मुकाबले महज 6-7 सेमी का चीरा लगाते हुए बहुत कम दर्द हुआ और खून भी कम निकला।”

“इस प्रक्रिया में द विन्सी सर्जिकल सिस्टम अपनाया गया जिसमें सभी उपकरण बिना कंपन के काम करते हैं। नतीजतन प्रत्यारोपित की गई किडनी में कोई नुकसान नहीं हुआ और तीव्र रिकवरी सुनिश्चित हुई।”

डॉ. अनंत कुमार ने कहा, “उत्तर प्रदेश में पहली बार रोबोट सर्जरी के जरिये सफल किडनी ट्रांसप्लांट करने को लेकर हमें खुशी है। हम उम्मीद करते हैं कि प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की यह एक अच्छी शुरूआत है और देश के इस हिस्से में लोगों को दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों में गए बिना नए जमाने की सर्जिकल टेक्नोलॉजी की सुविधा मिल पाएगी।”

अस्पताल के अनुसार, वेंट्रल हर्निया के एक अन्य मामले में 44 साल का एक मरीज 48 घंटे के अंदर घर जा सका, क्योंकि द विन्सी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ 8 एमएम का चीरा लगाने के लिए मरीज का एब्डोमिनल वॉल रिकंस्ट्रक्ट किया गया। हर्निया और बैरियाट्रिक यानी वजन कम करने वाली सर्जरी में मरीज के साथ डायबिटीज, हाइपरटेंशन, मोटापे से जुड़ी स्थितियां बनी रहती हैं।

–आईएएनएस

भारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार

नई दिल्ली । भारत और जर्मनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की उपस्थिति में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए कई बड़े समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन...

एस जयशंकर ने फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर भारत और यूरोप के बीच आपसी हितों पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से लेकर 9 जनवरी 2026 तक फ्रांस और लक्जमबर्ग की यात्रा पर थे। ये इस साल का उनका पहला विदेश...

2026 की पहली विदेश यात्रा पर फ्रांस और लक्जमबर्ग का दौरा करेंगे एस जयशंकर

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 9 जनवरी तक फ्रांस और लक्जमबर्ग के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। जयशंकर का इस साल का यह पहला विदेश...

भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा में व्यापार, एआई और प्रवासी भारतीयों की भूमिका पर जोर

शिकागो । दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के लिए व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डायस्पोरा मीडिया की भूमिका कुछ प्रमुख मुद्दे हैं। जाने-माने समुदाय के सदस्यों,...

पीएम मोदी-अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत की। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म...

दो दिवसीय भारत दौरे के लिए रूस से रवाना हुए राष्ट्रपति पुतिन

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचने के लिए मॉस्को से रवाना हो चुके हैं। पुतिन आज शाम करीब 6 बजकर 35...

पुतिन के स्वागत के लिए तैयार दिल्ली, भारत और रूस के बीच इन मुद्दों पर बातचीत संभव

नई दिल्ली । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं।...

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के अमीर से की मुलाकात, भारत-कतर संबंध मजबूत करने पर जोर

दोहा । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की और भारत की ओर से द्विपक्षीय संबंधों...

कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू की भारत यात्रा, निवेश और व्यापारिक संबंध पर जोर

नई दिल्ली । कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू बुधवार को भारत यात्रा पर आ रहे हैं। वह दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को आगे बढ़ाने...

किरेन रिजिजू जेद्दा पहुंचे, हज 2026 के लिए सऊदी अरब से द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे

नई दिल्ली । केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू शनिवार को सऊदी अरब के जेद्दा शहर पहुंचे। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सऊदी अरब के...

बुसान में शी जिनपिंग और ट्रंप की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति ने चीनी समकक्ष को बताया कठोर वार्ताकार

सियोल । चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया पहुंच गए हैं। अमेरिकी टैरिफ से मचे घमासान के बीच...

अफगान विदेश मंत्री अगले सप्ताह भारत यात्रा पर, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी 9 से 16 अक्टूबर तक आधिकारिक दौरे पर भारत आएंगे। नई दिल्ली...

editors

Read Previous

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर एग्जीक्यूटिव लाउंज तैयार

Read Next

गाजियाबाद से अवैध लिंग निर्धारण टेस्ट रैकेट चलाने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com