कमलनाथ-दिग्विजय सिंह के बीच बढ़ रही दूरी !

भोपाल: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की एकजुटता के चलते वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर लगभग डेढ़ दशक बाद सत्ता में आ पाई थी, मगर आपसी टकराव ने महज 15 माह में उसके हाथ से सत्ता छीन ली। अब कांग्रेस विपक्ष में है और फिर बड़े नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच दूरियां बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं।

राज्य में कांग्रेस की कमजोरी का सबसे बड़ा कारण गुटबाजी रहा है, मगर कमलनाथ के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद बीते तीन साल के कांग्रेस के हाल पर गौर किया जाए तो गुटबाजी लगातार कम नजर आने लगी है। इस दौरान भले ही कांग्रेस को एक अपने बड़े नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को खोना पड़ा है, सिंधिया भाजपा में हैं और मोदी सरकार में मंत्री भी हैं। उसके बाद भी कांग्रेस खुले तौर पर एक दिखती है।

वर्तमान में कांग्रेस कमलनाथ की छाया में ही आगे बढ़ रही है, परंतु बीते कुछ समय में कमलनाथ के केंद्र की राजनीति में जाने की चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रदेश में सक्रियता बढ़ गई है। वे कई इलाकों का दौरा कर चुके हैं, सड़क पर उतरकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं और लगातार मुख्यमंत्री को पत्र भी लिख रहे हैं। सिंह की इस बढ़ी सक्रियता के सियासी मायने भी खोजे जा रहे हैं।

कमलनाथ की नजदीकी सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बढ़ी सक्रियता से कमलनाथ खुश नहीं हैं, क्योंकि कमलनाथ जब दिल्ली में थे तब दिग्विजय सिंह ने आंदोलनों का नेतृत्व किया। यही कारण है कि कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह की पर्यावरण पर केंद्रित पुस्तक के विमोचन पर चुटकी ली थी और कहा था कि, अगर दिग्विजय सिंह पर किताब लिखते तो वह सबसे ज्यादा बिकती।

कांग्रेस के ही लोग मानते हैं कि अगर सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी है तो उसकी बड़ी वजह दिग्विजय सिंह रहे हैं और कांग्रेस के सत्ता गवाने के पीछे की बड़ी वजह दिग्विजय सिंह हैं, तो वहीं भाजपा भी इस मामले में दिग्विजय सिंह पर हमले करने से नहीं चूकती। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए भी कहा, कमलनाथ की सरकार गिराने का श्रेय दिग्विजय सिंह को ही जाता है, और आपको इस पर फक्र है। लेकिन ये कांग्रेस के संस्कार हैं, भाजपा के नहीं। हमें शिवराज जी के नेतृत्व में अपनी सरकार पर गर्व है और हम जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आपके गोरख धंधे बंद हो गए, इसलिए पीड़ा होना स्वाभाविक है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि, राज्य में अगर दिग्विजय िंसंह और कमल नाथ के बीच बढ़ती दूरी खुलकर सामने आती है तो पार्टी आगामी उप-चुनाव, नगरीय और पंचायत चुनाव में बड़ा नुकसान उठाएगी। वर्तमान में कमल नाथ ने कांग्रेस को एक जुट रखने में सफलता पाई है, मगर कई नेता अपने अस्तित्व को लेकर चिंतित हैं और यही कारण है कि पार्टी को नुकसान पहुंचाने से लेकर नेताओं को नुकसान पहुंचाने वाले बयान आ रहे हैं।

–आईएएनएस

मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी...

इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घटे फॉलोअर्स

नई दिल्ली । सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों...

बंगाल में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे : लॉकेट चटर्जी

कोलकाता । बंगाल में भाजपा की वरिष्ठ नेता लॉकेट चटर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएसटी अधीक्षक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी मेरठ के एक अधीक्षक और उसके कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत...

टीएमसी ही टीएमसी पर कर रही हमला, भाजपा पर आरोप बेबुनियाद : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत जैसी राजनीति में हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों...

पंजाब में धमाकों के बाद विपक्ष का हमला, कहा-कानून-व्यवस्था संभालने में भगवंत मान नाकाम

जालंधर। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्षी नेता सीएम भगवंत मान पर हमलावर हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि भगवंत मान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था...

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी पति को दी गई जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्मसमर्पण का दिया आदेश

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के दहेज हत्या मामले में आरोपी एक व्यक्ति को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द कर दी है। इस राहत...

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए...

पुणे में बच्ची से रेप और हत्या मामले में राज ठाकरे ने की अपराधियों के लिए कड़ी और त्वरित सजा की मांग

मुंबई । पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर इलाके में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने...

200 करोड़ ठगी केस: मकोका मामले में लीना पॉलोज की जमानत खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग में मिली राहत

नई दिल्ली । 200 करोड़ की ठगी से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने के इनकार कर दिया...

जेबी माथेर का पिनाराई विजयन पर तंज, ‘फोटो लगाने से नहीं मिलती जीत, काम जरूरी’

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने इस...

सबरीमाला फैसले वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- ‘आपको इन मुद्दों से इतनी चिंता क्यों?’

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के उस जनहित याचिका (पीआईएल) को दायर करने के अधिकार और इरादे पर सवाल उठाया, जिसके कारण सबरीमाला...

editors

Read Previous

जुलाई से दोपहिया वाहनों के दाम बढ़ाएगी हीरो मोटोकॉर्प

Read Next

प्रधान मंत्री ने अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा, ” कोरोना पर आत्मसंतुष्ट होने की जरूरत नहीं ; हमें अपनी पीठ नहीं थपथपाना चाहिए कि कोरोना पर हमने काबू पा लिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com