वैश्विक चुनौतियों के बावजूद 2026 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र का ग्रोथ इंजन बनेगा भारत : रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारत आने वाले वर्ष यानी 2026 में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे आगे रहेगा। भारत की जीडीपी 6.6 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है, जबकि महंगाई दर लगभग 4.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में सामने आई है।

मास्टरकार्ड इकोनॉमिक्स इंस्टीट्यूट (एमईआई) द्वारा जारी वार्षिक आर्थिक दृष्टिकोण के मुताबिक, यह तेज विकास देश के अंदर मजबूत घरेलू मांग के कारण होगा, जिसे सरकार की आसान ब्याज दरें, टैक्स सुधार, जीएसटी में बदलाव और दुनिया भर में कमोडिटी कीमतों में गिरावट से बल मिलेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की युवा जनसंख्या, डिजिटल टेक्नोलॉजी का तेजी से इस्तेमाल और नई तकनीकों का विकास भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करता है। इससे छोटे शहरों (टियर-2 और टियर-3) और आईटी केंद्रों में रोजगार और विकास बढ़ेगा।

पर्यटन भी भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बना रहा है। गोवा, ऋषिकेश और अमृतसर जैसे स्थानों पर घूमने आने वाले पर्यटकों से स्थानीय लोगों और छोटे व्यापारियों को फायदा हो रहा है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को तेजी से अपना रहा है और उसे एआई उत्साह सूचकांक में 8 अंक मिले हैं, जिससे काम करने की क्षमता और उत्पादकता बढ़ेगी।

वैश्विक स्तर पर 2026 में आर्थिक विकास दर 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो 2025 (3.2 प्रतिशत) से थोड़ी कम होगी। हालांकि, एआई जैसी नई तकनीकें और सरकारी खर्च विकास में मदद करेंगे, लेकिन इसका फायदा हर देश को बराबर नहीं मिलेगा।

मास्टरकार्ड के एशिया प्रशांत क्षेत्र के मुख्य अर्थशास्त्री डेविड मान ने कहा, “वैश्विक व्यापार में अपनी केंद्रीय भूमिका को रखते हुए एशिया प्रशांत क्षेत्र ने ऐसे समय में उल्लेखनीय लचीलापन दिखाया है जब टैरिफ की अनिश्चितता और बदलती आपूर्ति श्रृंखलाओं ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्य को अस्त-व्यस्त करने की धमकी दी है।”

रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यापार में बदलाव और नई चुनौतियों के बावजूद एशिया-प्रशांत क्षेत्र वैश्विक व्यापार में मजबूत बना हुआ है। भारत, दक्षिणपूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (आसियान) देश और चीन सप्लाई चेन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

–आईएएनएस

गुजरात दक्षिण कोरियाई तकनीक का इस्तेमाल करके बनाएगा रबर डैम

छोटा उदयपुर/तापी । गुजरात, दक्षिण कोरिया की रबर ब्लैडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने पहले दो एयर-फिल्ड रबर डैम बनाने जा रहा है। इन प्रोजेक्ट्स से छोटा उदयपुर और तापी...

एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने पेट्राको के साथ रणनीतिक साझेदारी को रिन्यू किया

स्टैनलो (यूके) | एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन ने कहा कि उसने एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन फ्यूल्स और पेट्राको ऑयल कंपनी एसए के बीच 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर की क्रूड सुविधा को सफलतापूर्वक...

एआई के लिए ऊर्जा सबसे बड़ी चुनौती: ब्लैकरॉक सीईओ

वॉशिंगटन | ब्लैकरॉक के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी लैरी फिंक ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए सबसे बड़ी बाधा अब एडवांस्ड कंप्यूटर चिप्स नहीं, बल्कि बिजली की...

कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह तेजी, निफ्टी-सेंसेक्स ने दर्ज की 0.8 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त

मुंबई । कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में राहत मिलने की उम्मीदों के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़त...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

टैक्स और कस्टम ड्यूटी में बदलाव और वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से 2026 की दूसरी छमाही निर्धारित होगी बुलियन की चाल

नई दिल्ली । वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में टैक्स में बदलाव, कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी और दुनिया भर में भू-राजनीतिक तनाव बुलियन की कीमतों को तय करने वाले मुख्य...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने कहा- अतिरिक्त बचत करने में मिलेगी मदद

अहमदाबाद । नायरा एनर्जी की ओर से बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 5 रुपए और 3 रुपए की कटौती पर लोगों ने कहा कि इससे बढ़ती महंगाई के...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

admin

Read Previous

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की सिडनी में आतंकी हमले की कड़ी निंदा

Read Next

थोक महंगाई दर नवंबर में -0.32 प्रतिशत रही, खाद्य उत्पादों की कीमतों में आई गिरावट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com