जनगणना देश की आवश्यकता, बिहार इस मामले में रोल मॉडल : जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय कैबिनेट ने देश में जनगणना कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बार जनगणना पूरी तरह से डिजिटल तरीके से होगी। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने शनिवार को जनगणना को देश की जरूरत बताया।

इस बार जनगणना ऐप से कराए जाने को लेकर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “नए दौर में जब नई संचार विधियां हैं, तो उनका इस्तेमाल किया जाएगा। जनगणना इस देश की आवश्यकता है। जो विभिन्न सामाजिक समूह हैं, उनकी कितनी आबादी है? अगर इसकी गणना नहीं होगी, तो कल्याणकारी कार्यक्रमों का क्या औचित्य है? आरक्षण की व्यवस्था समाज के सभी तबकों के लिए है, लेकिन अगर उनकी संख्या ही पता नहीं हो, तो क्या होगा?”

उन्होंने कहा, “जनगणना के मामले में बिहार रोल मॉडल रहा है। बिहार ने समय सीमा के तहत जातिगत जनगणना और सर्वे कराकर कल्याणकारी कार्यक्रम भी घोषित कर दिए। दूसरी ओर जो जनगणना पर आंसू बहा रहे हैं, उनसे पूछना चाहिए कि तेलंगाना की रिपोर्ट कहां है? कांग्रेस पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए।”

नीरज कुमार ने विपक्ष द्वारा मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ रैली निकालने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “यह चुनाव आयोग के खिलाफ नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्था के खिलाफ रैली है। यह संवैधानिक संस्थाओं पर हमला है, जो बहुत ही दुखद और पीड़ा जनक है। विपक्ष राजनीति लीला करते रहे, लेकिन बिहार की जनता ने इस मुद्दे पर प्रचंड जनादेश दिया। जनता तय कर चुकी है कि एसआईआर होना चाहिए।”

जदयू प्रवक्ता ने गृहमंत्री सम्राट चौधरी के राजद प्रमुख लालू यादव पर दिए हालिया बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा, “सम्राट चौधरी ने आज की राजनीतिक आवश्यकता के अनुरूप अपना मंतव्य स्पष्ट किया है। ऐसे लोग जिन्होंने संपत्ति को गलत तरीके से अर्जित किया है, खासतौर पर लालू यादव, जिनको सम्राट चौधरी पंजीकृत अपराधी कहते हैं, कानून के तहत उनकी संपत्ति को समय सीमा के तहत जब्त करके विद्यालय और अनाथालय बनाना चाहिए।”

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

मनरेगा योजना का नाम बदलना समझ से परे: प्रियंका गांधी वाड्रा

Read Next

कोलकाता : मेसी को नहीं देख पाए फैंस ने स्टेडियम में की तोड़फोड़, ममता बनर्जी ने मांगी माफी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com