‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ से सभी राज्‍यों को मिल रहा लाभ : सीएम मोहन यादव

नर्मदापुरम । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस योजना के तहत 26 करोड़ रुपए की लागत से नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन का भी लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके साथ प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सिंह, राज्‍यसभा सांसद माया नारोलिया, नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा मौजूद रहे।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी भी राज्‍य के साथ भेदभाव नहीं किया है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक अपनी सरकार हो तो ठीक नहीं हो तो ठीक, इस योजना का लाभ सभी राज्‍यों को मिला है। आखिरकार विकास देश का ही हो रहा है।

उन्‍होंने कहा कि जैसा कि हमने देखा है, विद्युतीकरण और नई रेलवे लाइनों की शुरुआत के कारण सभी डीजल इंजन गायब हो गए हैं। हालांकि, अब बदलते समय के साथ रेलवे के विकास की गति तेज हो गई है। मीटर गेज से ब्रॉड गेज में जाने में 100 साल लग गए।

नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर वीआईपी हॉल, यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, शीतल पेयजल सहित तमाम सुविधाएं हैं। स्‍थानीय निवासी अजय रतनानी ने कहा कि नर्मदापुरम स्‍टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक बनाने के लिए पीएम मोदी का धन्‍यवाद करते हैं। पिछले 50 सालों से रेलवे का विकास नहीं हुआ था, वह पिछले 10 सालों में साकार हो गया। पीएम मोदी का सपना है कि एयरपोर्ट की तरह ही अमृत योजना के तहत रेलवे स्‍टेशन का भी विकास हो, वह पूरा हो रहा है। इसके लिए मैं पीएम और मुख्‍यमंत्री का धन्‍यवाद करना चाहूंगा।

वहीं, डॉ. राहुल चौहान ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब स्‍टेशन पर हाईटेक सुविधाएं यात्रियों को मिल रही हैं। सौंदर्यीकरण बहुत अच्‍छा हुआ है। वहीं, निशिता ने बताया कि पहले इस स्‍टेशन पर सुविधाओं का अभाव था, जो इस योजना से पूरा हो सका है।

–आईएएनएस

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

admin

Read Previous

राघव चड्ढा ने ऋषि सुनक और टोनी एबॉट के साथ शेयर की तस्वीर, कहा- ‘हर रोज ऐसा नहीं होता’

Read Next

प्रमोद तिवारी का सवाल, ‘ट्रंप की मध्यस्थता पर पीएम मोदी का खून क्यों नहीं खौला?’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com