मुर्शिदाबाद हिंसा पर जांच कमेटी की रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल पुलिस सवालों के कठघरे में, भाजपा ने ममता बनर्जी सरकार को घेरा

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए गठित फैक्ट फाइंडिंग टीम की रिपोर्ट को लेकर सीएम ममता बनर्जी को घेरा। उन्होंने इस रिपोर्ट के संबंध में अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कहा कि ‘ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की राजनीति पर एक धब्बा हैं।’

उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट से यह साफ जाहिर होता है कि मुर्शिदाबाद हिंसा को नियंत्रित करने की दिशा में उनकी सरकार की तरफ से संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। इसके विपरीत, उनकी पार्टी के नेताओं ने हिंसा को भड़काने का प्रयास किया।

भाजपा नेता ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट से स्पष्ट है कि जब हिंदुओं के घरों को उपद्रवी निशाना बना रहे थे, तब ममता बनर्जी की पुलिस मूकदर्शक बनकर यह सब दृश्य देख रही थी। पुलिस-प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने कहा कि यह एक विश्वसनीय रिपोर्ट है, क्योंकि इसे कलकत्ता उच्च न्यायालय की तरफ से गठित टीम ने तैयार किया है। इस टीम में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के एक सदस्य और न्यायिक सेवाओं के अधिकारी शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस रिपोर्ट ने ममता बनर्जी के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए बाहरी तत्व जिम्मेदार हैं। सच्चाई तो यह है कि इस दंगे को हिंदुओं की संख्या में कमी लाने के लिए अंजाम दिया गया था।

मालवीय ने ममता बनर्जी को ‘पश्चिम बंगाल की राजनीति पर लगा एक धब्बा’ बताया। लिखा, ” उनकी राजनीतिक स्थिति पश्चिम बंगाल की मूल भावना का उल्लंघन करती है। पश्चिम बंगाल बंगाली हिंदुओं के लिए मातृभूमि है, न कि वोट बैंक और हिंसा के खेल का मैदान।”

बता दें कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मुर्शिदाबाद हिंसा की जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट सौंप दी है।

मुर्शिदाबाद हिंसा के संबंध में रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे किए गए हैं। रिपोर्ट में स्थानीय नेताओं और पुलिस की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि उपद्रवियों ने अपने चेहरे ढंके हुए थे, ताकि कोई उन्हें पहचान न सके। बेटबोना गांव में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था। यहां पर 113 घर जला दिए गए थे। उपद्रवियों ने मंदिरों को भी निशाना बनाया था। आरोप है कि 11 अप्रैल 2025 को धुलियान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मेहबूब आलम ने इस हिंसा को अंजाम दिया था। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने कोई उचित कार्रवाई नहीं की थी।

स्थानीय प्रशासन पर कुछ गंभीर सवाल भी उठाए गए हैं। कहा गया है कि प्रशासन की तरफ से हिंसाग्रस्त इलाकों में किसी भी व्यक्ति की मदद नहीं की गई और न ही इस हिंसा में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई। जिस तरह से इस हिंसा को अंजाम दिया गया, उससे यह साफ जाहिर होता है कि यह सुनियोजित था, जिसे पूरे व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया गया।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

राहुल गांधी के सवाल का जवाब दें प्रधानमंत्री मोदी : उमंग सिंघार

Read Next

विदेश मंत्री जयशंकर ने की डेनमार्क की प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन से मुलाकात, पीएम मोदी का दिया संदेश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com