झारखंड में कोविड-19 को लेकर अलर्ट, अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी

New Delhi: A healthcare worker collects a swab sample of a man for Covid-19 test, amid a sudden spurt in COVID 19 cases, in New Delhi, on Thursday, April 13, 2023.(Photo: Qamar Sibtain/IANS)

रांची । देश के कई राज्यों में कोविड के नए वैरिएंट जेएन-1 से संबंधित कुछ मामले सामने आने के बाद झारखंड का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बताया कि उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में इससे संबंधित न तो कोई केस आया है और न ही इसे लेकर किसी तरह की कोई आशंका है, लेकिन इसके बावजूद राज्य में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम देखेगी कि बाहर से आने वाले लोगों में अगर खांसी, सर्दी, बुखार और कोविड से मिलते-जुलते लक्षण हैं, तो उनके सैंपल लेकर आवश्यक जांच की जाएगी। यह प्रक्रिया शुक्रवार से ही शुरू कर दी जाएगी।

मंत्री अंसारी ने कहा कि वह खुद एक डॉक्टर हैं और उनकी जानकारी में कोविड के इस वेरिएंट को लेकर घबराने जैसी कोई बात नहीं है। भारत के लोगों में कोविड को लेकर जिस तरह की इम्युनिटी विकसित हो चुकी है, उसमें इस वेरिएंट का असर होने की आशंका बिल्कुल नहीं है।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, 1 जनवरी से 19 मई तक देश में कोविड से जुड़े 257 मामले सामने आए हैं। वहीं, 12 मई के बाद 164 केस की पुष्टि हुई है।

सरकार के मुताबिक, भारत में स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है। अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह लगे कि ये नए वेरिएंट पहले से ज्यादा खतरनाक या तेजी से फैलने वाले हैं। सबसे अधिक मामले केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु से आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर की समीक्षा में कहा गया है कि अधिकांश मामले सामान्य हैं। अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ रही है। फिलहाल कोई पैनिक की स्थिति नहीं है, लेकिन निगरानी बढ़ा दी गई है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

यूपी एटीएस ने पाकिस्तान के ‘एजेंट’ को किया गिरफ्तार, दिल्ली में स्क्रैप का करता था काम

Read Next

किरू जलविद्युत भ्रष्टाचार मामला : सीबीआई ने सत्यपाल मलिक के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com