गढ़चिरौली में पहला इन्फ्लेटेबल सिनेमा हॉल, विक्की-रश्मिका की ‘छावा’ से हुआ आगाज

मुंबई । महाराष्ट्र के दूरदराज आदिवासी जिले गढ़चिरौली में फिल्म ‘छावा’ से इन्फ्लेटेबल सिनेमा हॉल का आगाज किया गया। फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म को दिखाने की पहल मोबाइल थिएटर कंपनी ‘पिक्चरटाइम’ ने शुरू की। इनका उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में सिनेमा को पहुंचाना है।

इस फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अहम किरदार में हैं।

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया, जबकि निर्माण दिनेश विजान ने किया। फिल्म ने लोगों को सिनेमा की तरफ आकर्षित किया और उन्हें थिएटर जैसा फिल्म देखने का अनुभव दिया।

गढ़चिरौली महाराष्ट्र का दूर-दराज और पिछड़ा जिला है। नक्सल प्रभावित इलाके में करीब 10 लाख लोग रहते हैं। यहां अब लोगों को सिनेमा देखने का नया और शानदार अनुभव मिलने वाला है। पिक्चरटाइम कंपनी ने यहां एक आधुनिक थिएटर शुरू किया है, जिसमें एसी स्क्रीनिंग रूम, 5.1 डॉल्बी साउंड, 120 पुश-बैक कुर्सियां और डिजिटल प्रोजेक्शन है। चूंकि यहां 90 प्रतिशत हिस्सा गांवों का है, इसलिए टिकट की कीमत सिर्फ 150 रुपए रखी गई है, ताकि गांव के लोग भी आसानी से फिल्में देख सकें।

22 मई की शाम को गढ़चिरौली में इस नए मोबाइल सिनेमा हॉल का शानदार उद्घाटन हुआ। इस खास मौके पर गढ़चिरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मिलिंदजी नरोटे, गढ़चिरौली जिले के कलेक्टर, आईएएस अविश्यंत पांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांतजी वाघारे, सीओओ और पिक्चरटाइम के अध्यक्ष सुरजीत रॉय सहित कई सम्मानित लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सिनेमा हॉल इस शुक्रवार से सामान्य फिल्में दिखाना शुरू करेगा। इसमें दो फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें एक मराठी फिल्म ‘अता थांबायचा नाय’ और दूसरी हिंदी फिल्म ‘केसरी वीर’ शामिल हैं।

पिक्चरटाइम के संस्थापक और सीईओ सुशील चौधरी ने कहा, “हमारी कंपनी का मकसद हमेशा से यही रहा है कि सिनेमा हर इंसान तक पहुंचे, चाहे वह भारत के कितने ही दूर-दराज इलाकों में क्यों न रहता हो। हमने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में ‘छावा’ फिल्म के साथ अपने इन्फ्लेटेबल थिएटर शुरू किया है, और हाल ही में तमिलनाडु के बोम्मिडी इलाके में भी अपनी इसी सेवा को शुरू किया। ये हमारी यात्रा के अहम पड़ाव हैं। हमारा मानना है कि सिनेमा तक पहुंच केवल मनोरंजन नहीं है, यह लोगों को जोड़ने, प्रेरित करने और एक जैसा सांस्कृतिक अनुभव देने का जरिया है।”

पिक्चरटाइम ने इससे पहले लद्दाख, किश्तवाड़, आसिफाबाद, बापटला, नागौर और खटीमा जैसे इलाकों में भी अपने सिनेमा थिएटर शुरू किए हैं।

–आईएएनएस

सुखविंदर सिंह ने बताया ‘दर्द-ए-डिस्को’ का अनसुना किस्सा, बोले- राग और रॉक के अनोखे मेल ने इसे बनाया खास

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म 'ओम शांति ओम' का सुपरहिट ट्रैक 'दर्द-ए-डिस्को' आज भी लोगों को झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने अपनी दमदार...

संचिता उगले मामला : एआईसीडब्ल्यूए की निष्पक्ष जांच की मांग, आंचल खुराना ने इंडस्ट्री के दबाव पर उठाए सवाल

मुंबई । टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की मौत के मामले पर कई कलाकार एसोसिएशन और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं। इसी बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन...

प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति कोर्ट में शिकायत, रामायण पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ा

तिरुपति । अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ तिरुपति के एक कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला उनकी कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं और रामायण पर की...

आमिर खान को ‘परफेक्शनिस्ट’ नहीं मानते विक्रम भट्ट, कहा-‘मैं इससे पूरी तरह सहमत नहीं’

मुंबई । हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आमिर खान को 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' कहा जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि वह अपने हर प्रोजेक्ट पर बारीकी से काम करते...

‘ना गिलाफ, ना लिहाफ…’ के लाइनों से जब सुखविंदर सिंह ने जीता गुलजार का दिल, फिर गाया ‘बीड़ी जलाईले’

मुंबई । मल्टीस्टारर फिल्म 'ओमकारा' का लोकप्रिय गाना 'बीड़ी जलाईले' आज भी लोगों के जुबां पर मौजूद है। इस गाने को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया था। हाल ही में...

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

admin

Read Previous

पूर्वोत्तर राज्य बन रहे भारत का डिजिटल गेटवे: पीएम नरेंद्र मोदी

Read Next

रोहित और विराट के संन्यास ने किया हैरान, आरसीबी या पंजाब जीते किंग्स आईपीएल 2025 : दिलीप वेंगसरकर

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com