ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा से उत्साहित परिवार, सुरक्षित वापसी का माता-पिता कर रहे इंतजार

लखनऊ । भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा को लेकर उनके परिवार में उत्साह और बेसब्री का माहौल है। आईएएनएस से खास बातचीत में शुभांशु के माता पिता ने कहा कि वे सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

शुभांशु के माता-पिता ने अपनी खुशी और बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई है। हालांकि, मिशन की ओर से उनकी वापसी की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिवार को उम्मीद है कि वह 14 जुलाई के बाद घर लौटेंगे।

शुभांशु के पिता शम्भू दयाल शुक्ला ने कहा, “हम बस उनके जल्द और सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहे हैं। पूरा परिवार उनकी राह देख रहा है। मिशन की ओर से अभी वापसी की सटीक तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह 14 जुलाई के बाद ही संभव होगा।”

उन्होंने कहा, “लैपटॉप पर हमारी बातचीत हुई थी। शुभांशु ने स्पेस के अंदर की चीजें दिखाई थीं। वे कैसे सोते हैं, कैसे चलते हैं, कैसे पानी पीते हैं, खाने का क्या तरीका है, सब कुछ शुभांशु ने अच्छी तरह से दिखाया। पृथ्वी वहां से कैसी दिखती है, ये सब भी शुभांशु ने दिखाया।”

शुभांशु की मां आशा शुक्ला ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “यह सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है। अभी तारीख की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह खबर ही खुशी दे रही है। जब वह गया था, तब भी हमें ऐसा ही महसूस हुआ था, और अब लौटने की खबर पर भी खुश हैं। हम बेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं।” उनकी मां ने कहा कि वे वहां से सूर्योदय भी दिखाया करते हैं।

शुभांशु शुक्ला भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन हैं, जिन्हें अंतरिक्ष मिशन के लिए चुना गया। लखनऊ में उनके परिवार और स्थानीय लोग उनकी इस उपलब्धि की चर्चा कर रहे हैं। शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में एक और मील का पत्थर मानी जा रही है।

–आईएएनएस

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

सरकार सभी हवाई अड्डों पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ का विस्तार करे: राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को हवाई अड्डों पर किफायती भोजन का मुद्दा उठाया और सरकार से 'उड़ान यात्री कैफे' पहल...

admin

Read Previous

आगरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे में दो की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Read Next

अवामी लीग ने शेख हसीना पर ‘झूठी और विकृत’ मीडिया रिपोर्ट पर चिंता जताई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com