अवामी लीग ने शेख हसीना पर ‘झूठी और विकृत’ मीडिया रिपोर्ट पर चिंता जताई

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग पार्टी ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की कथित लीक ऑडियो रिकॉर्डिंग पर आधारित एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट की रिपोर्ट पर चिंता जताई है। अवामी लीग पार्टी ने इसे ‘झूठा और विकृत’ बताया है।

‘बीबीसी’ ने बुधवार को रिपोर्ट में बताया कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कथित रूप से जुलाई में हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ‘घातक बल’ के इस्तेमाल का आदेश दिया था। यह दावा एक कथित लीक ऑडियो के आधार पर किया गया।

इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अवामी लीग ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ‘प्रधानमंत्री, बंगबंधु की पुत्री और अवामी लीग अध्यक्ष शेख हसीना’ से जुड़ी झूठी और तोड़-मरोड़कर पेश की गई रिपोर्ट का बीबीसी के जरिए प्रसारण दुर्भाग्यपूर्ण, अप्रत्याशित और अकल्पनीय है। पार्टी ने रिपोर्ट को ‘केवल एक निराधार 18-सेकंड के तथाकथित ऑडियो क्लिप’ पर आधारित बताया।

पार्टी ने कहा, “बांग्लादेश में गैरकानूनी और फासीवादी यूनुस शासन के तहत जारी मानवाधिकार उल्लंघनों की पृष्ठभूमि में, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने हाल ही में 35 मिनट की एक रिपोर्ट प्रसारित की, जिसे खोजी पत्रकारिता के हिस्से के रूप में पेश किया गया। हालांकि, इस रिपोर्ट में जानबूझकर और बेवजह एक अपुष्ट ऑडियो क्लिप को शामिल किया गया, जिसे शेख हसीना से जुड़ा होने का दावा किया गया। इस क्लिप में यह संकेत दिया गया है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक बल के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी।”

हसीना की पार्टी के अनुसार, यह रिपोर्ट निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता से परे है। इसमें ‘स्पष्ट पक्षपात’ झलकता है। पार्टी ने कहा है कि “कथित ऑडियो क्लिप में किसी प्राप्तकर्ता की पहचान नहीं की जा सकती, जिससे इसकी विश्वसनीयता पर और भी सवाल खड़े होते हैं।

पार्टी ने कहा, “अगर यह ऑडियो असली होता, तो उसमें किसी विशिष्ट प्राप्तकर्ता का जिक्र होता। यह क्लिप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई है, जिसका मकसद वर्तमान सरकार और अवामी लीग के राजनीतिक विरोधियों की मिलीभगत से शेख हसीना को बदनाम करना है।”

पार्टी के अनुसार, जिस फॉरेंसिक ऑडियो फर्म से बीबीसी ने परामर्श करने का दावा किया है, वह भी इसकी प्रामाणिकता की पूरी तरह से पुष्टि नहीं कर सकी।

अवामी लीग ने आरोप लगाया कि यह रिपोर्ट उन लॉ-एनफोर्समेंट एजेंसी और अभियोजकों की जानकारी पर आधारित है, जो यूनुस शासन के प्रति वफादार माने जाते हैं, जिनमें से कुछ का अतीत युद्ध अपराधियों को ‘मानवता’ के नाम पर बचाने से जुड़ा रहा है।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा से उत्साहित परिवार, सुरक्षित वापसी का माता-पिता कर रहे इंतजार

Read Next

हरियाणा का झज्जर जिला रहा भूकंप का केंद्र, लोग बोले- पहला झटका ज्यादा तेज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com