दिल्ली चुनाव 2025 : राहुल गांधी, जयशंकर, अलका लांबा और हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेताओं ने डाला वोट

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। आम हो या खास हर कोई अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहा है। इस बीच, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने सुबह-सुबह अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा आ रही है। बोले, “मेरा मानना है कि इस बार दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार और उनके भ्रष्ट नेताओं को सत्ता से बाहर करने और भाजपा को लाने का फैसला कर लिया है। इस बार का मुद्दा करप्शन फ्री गर्वनेंस और गुड गर्वनेंस का है। मेरी दिल्ली जनता से अपील है कि वह अपने वोट का इस्तेमाल करें।”

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने वोट डाला। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मैं दिल्ली के लोगों से बदलाव के लिए वोट देने का आग्रह करती हूं। लोग भ्रष्टाचार और महंगाई से तंग आ चुके हैं। अब यहां की जनता काफी परेशान है। दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी और भाजपा से परेशान हो चुकी है। मैं कालकाजी से जीत दर्ज करने जा रही हूं।”

बता दें कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने निर्माण भवन पहुंचकर मतदान किया। इसके अलावा विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर ने एनडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमैनिटीज, तुगलक क्रिसेंट में स्थापित मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने वोट डालने के बाद दिल्ली की जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने कहा, “आतिशी मार्लेना का सहयोगी पांच लाख रुपये लेते पकड़ा गया, साथ में उनका साथी जो शिक्षा विभाग का कर्मचारी है। अगर दिल्ली सरकार शराब, पैसे और गुंडागर्दी के दम पर जीतने की कोशिश कर रही है तो दिल्ली की जनता उन्हें करारा जवाब देगी। मैं यही कहूंगा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है और आज उनके परिणामों का दिन है।”

दिल्ली सरकार में मंत्री और ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से आप के उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने मतदान के बीच आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “अगर आप मशीन (ईवीएम) को अंधेरे में रखेंगे तो गरीब लोग या कमजोर नजर वाले बुजुर्ग बटन साफ नहीं देख पाएंगे। इससे भ्रम की स्थिति पैदा होगी, जिससे गलत बटन दबेंगे और वोट खराब होंगे। किसी भी मतदान केंद्र पर ईवीएम मशीनों को अंधेरे में रखने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्हें बस सीधे धूप से बचाने की जरूरत है। मुझे यहां (चिराग दिल्ली) से शिकायत मिली थी, इसलिए मैं आया और जांच की, मैंने पाया कि 5-6 कमरों में लाइटें बंद थीं, जिससे मशीनें अंधेरे में थीं। ऐसा नहीं होना चाहिए।”

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, “मैं यहीं पैदा हुआ और यहीं पला-बढ़ा हूं। 40 साल हो गए चुनाव देखते हुए, लेकिन इतिहास में कभी गांव के गेट पर बैरिकेडिंग नहीं हुई।”

वहीं, पटेल नगर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार राजकुमार आनंद ने मतदान किया। उन्होंने कहा कि सबको अपना वोट डालना चाहिए। दिल्ली के विकास के लिए आज मतदान करना जरूरी है। इसलिए मैंने केजरीवाल का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। मैं अपने क्षेत्र में विकास चाहता हूं और भाजपा ही विकास कर सकती है।

–आईएएनएस

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

ट्रंप ने गाजा पट्टी पर ‘अमेरिकी अधिकार’ का रखा प्रस्ताव

Read Next

मतदान के दिन ‘आप’ ने भाजपा पर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया, सोशल मीडिया पर डाले वीडियो

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com