मतदान के दिन ‘आप’ ने भाजपा पर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप लगाया, सोशल मीडिया पर डाले वीडियो

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंगलवार सुबह से ही मतदान जारी है और लगातार मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने यह आरोप लगाना शुरू कर दिया है कि भाजपा बूथ के बाहर वोटर को पैसे बांट रही है।

आम आदमी पार्टी के इन सोशल मीडिया पोस्ट पर लगातार चुनाव आयोग की तरफ से जवाब दिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह दावा किया है कि पार्टी के कार्यकर्ता सरेआम एक बिल्डिंग में मतदाताओं को पैसे बांट रहे हैं।

आरोप है कि यह सब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की निगरानी में हो रहा है। इसके अलावा एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में आम आदमी पार्टी ने बताया है कि भाजपा के गुंडे राष्ट्रपति भवन के पास स्थित बूथ नंबर 27, एन ब्लॉक में पैसे बांट रहे थे। जब आरोप लगाने वाला व्यक्ति वहां पहुंचा, तो वे लोग भाग गए।

आम आदमी पार्टी का आरोप है कि चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस इस प्रकार के चुनावी घोटालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जबकि आम आदमी पार्टी के इन पोस्ट पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने स्थिति का संज्ञान लिया है। उनके त्वरित प्रतिक्रिया दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वे सभी तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

यह आरोप ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब दिल्ली विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, और विपक्षी दलों द्वारा इसे गंभीर रूप में लिया जा रहा है। ऐसे में इस मामले में चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

–आईएएनएस

वेनेजुएला : भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,943 हुई, 10,000 से ज्यादा घायल

काराकस । वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिग्ज ने बताया कि हाल ही में आए दो भीषण भूकंपों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,943 हो गई है।...

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो ने बजट नियम पर महासभा के फैसले का किया स्वागत

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महासभा की ओर से अप्रयुक्त बजटीय धनराशि से जुड़े वित्तीय नियमों में बदलाव के फैसले का स्वागत किया है। गुटेरेस...

पाकिस्तान: पेशावर में ड्रोन हमला, महिला की मौत और छह घायल

पेशावर । पाकिस्तान के पेशावर के बाहरी इलाके में संदिग्ध ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। घटना...

अफगानिस्तान का दावा, ‘पाकिस्तान स्थित आईएसआईएस ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक’

काबुल । अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कथित आईएसआईएस (दाएश) से जुड़े ठिकानों पर...

कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6,969.67 करोड़ रुपए के टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने बुधवार को एनएच-148एई पर 6 लेन की रोड़ टनल को मंजूरी दे दी है। इसके...

वित्त मंत्री सीतारमण ने की फ्रांस दौरे की शुरुआत, आर्थिक और निवेश संबंधों को नई मजबूती देने पर रहेगा फोकस

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को फ्रांस के आधिकारिक दौरे की शुरुआत की, जहां वह भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक...

‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ से वेनेजुएला के भूकंप पीड़ितों को राहत, भावुक महिला बोलीं- हिंदुस्तानी दोस्तों, मुश्किल समय में आपका साथ यादगार

काराकस । दो जबरदस्त भूकंप झेल चुके वेनेजुएला में राहत कार्य जारी है। भारत का आर्मी फील्ड अस्पताल लगातार समय पर मरीजों को चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहा है और...

भारत और थाईलैंड ने रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने को लेकर की चर्चा

बैंकॉक । भारत और थाईलैंड ने मंगलवार को द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाकर अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों देशों के बीच हुई...

ट्रंप ने ‘राइट टू रिपेयर’ आदेश पर हस्ताक्षर किए

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक राष्ट्रपति ज्ञापन (प्रेसिडेंशियल मेमोरेन्डम) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य वाहन मरम्मत को सस्ता और आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकियों...

मोनाको में हुए धमाके में तीन लोग घायल, संदिग्ध अब भी फरार

मोनाको सिटी । मोनाको के रुए रेवरेंड-पेरे-लुई-फ्रोला में एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में सोमवार को रात करीब 9 बजे (स्थानीय समय) धमाका हुआ। इस धमाके में तीन लोग घायल हो गए।...

संयुक्त राष्ट्र में अफगान मिशन ने पाकिस्तानी हमलों पर जताई चिंता, जवाबदेही तय करने को कहा

न्यूयॉर्क । संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी मिशन ने पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है। मिशन ने कहा कि इन हमलों...

बलूच कार्यकर्ता के घर छापे से बढ़ा विवाद, मानवाधिकार संगठनों ने सरकार से मांगा जवाब

क्वेटा । बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी) की सदस्य समी देन बलूच के आवास पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की रेड को मानवाधिकार संगठनों ने ज्यादती करार दिया है। संगठनों ने इसे...

admin

Read Previous

दिल्ली चुनाव 2025 : राहुल गांधी, जयशंकर, अलका लांबा और हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेताओं ने डाला वोट

Read Next

स्वीडन के स्कूल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 11 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com