चौटाला जेल से बहार, हरियाणा में राजनीतिक गर्मी बढ़ी

नई दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री और इनैलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। अब वो आज़ाद पंछी हैं। अगर वो राजनीतिक रूप से सक्रिय हुए तो हरियाणा में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। हरियाणा की राजनीति आने वाले दिनों में बहुत दिलचस्प होने जा रही है। भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में तोड़फोड़ हो सकती है या जेजेपी का इनैलो में विलय हो सकता है।

कोरोना की वजह से वह जेल से पहले ही बाहर थे। जेबीटी शिक्षक भर्ती घोटाले में उनकी सजा 23 जून को ही पूरी हो चुकी थी। तिहाड़ जेल से उनकी रिहाई की औपचारिकता शुक्रवार को पूरी हो गई। वह सुबह ही तिहाड़ पहुंचे। एक फ़ॉर्म भरा और अपना सामान वग़ैरह वहाँ से लेकर गुड़गाँव अपने घर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ एक लंबा क़ाफ़िला था।

जेल से बाहर आने के बाद चौटाला ने मीडिया से कहा कि वो पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छाओं के अनुरूप चलेंगे। हरियाणा की जनता के हितों के लिए मैं हर पाबंदी तोड़ दूँगा।

जाट राजनीति प्रभावित होगी
……………………………..

हरियाणा में चार दशक से जाट-गैर जाट की राजनीति होती रही है। इस समय जाट राजनीति भूपेंद्र सिंह हुड्डा,ओमप्रकाश चौटाला और उनके पुत्र अभय चौटाला और पौत्र दुष्यंत चौटाला के इर्दगिर्द घूम रही है। पहले भजनलाल को और अब हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को गैर जाट राजनीति के चेहरे के रूप में देखा जा रहा है।

इसी सोच के साथ राजनीति में नये चेहरे मनोहर लाल खट्टर पर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमन्त्री बनाने का दांव खेला था। पहले टर्म में उनका यह दांव फिट भी बैठा। दूसरे टर्म यानि पिछले विधानसभा चुनाव में पर्याप्त सीटें नहीं जीतने के बावजूद मोदी और शाह ने मात्र ग़ैर जाट राजनीति का रूतबा बरकरार रखने के लिए खट्टर को लगातार दूसरी बार मुख्यमन्त्री बनाया। करनाल से विधायक बने मनोहर लाल को उत्तरी हरियाणा की उपेक्षा होने और साथ गैर जाट होने का फ़ायदा भी मिला।

अब प्रदेश की राजनीति में जाट वोटों पर अपना वर्चस्व स्थापित करने की होड़ मच गई है। जाट बिरादरी के लोगों का अधिकतर झुकाव भूपेन्द्र हुड्डा की तरफ होने के कारण इनैलो और जेजेपी नेता अक्सर हुड्डा को टरगेट कर अपनी राजनीतिक चालें चलते रहते है।

कांग्रेस और इनैलो में होगा राजनीतिक युद्ध
……………………………………………..

अब ओमप्रकाश चौटाला की रिहाई के साथ ही कांग्रेस और इनैलो में राजनीतिक युद्ध शुरू होने की वजह भी यही गिनवाई जा रही है। हुड्डा ने कांग्रेस संगठन पर क़ब्ज़े के लिए मुहिम शुरू कर दी है। हुड्डा समर्थक विधायकों ने गुरूवार को दिल्ली में कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल से मिलकर पार्टी संगठन के लचर होने का आरोप लगाया। यह अप्रत्यक्ष रूप से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा पर हमला था। हुड्डा की इस मुहिम को चौटाला की सक्रियता से जोड़ा जा रहा है। हुड्डा ख़ेमे का मानना है कि चौटाला का सामना करने के लिए हमें अब पार्टी कैडर और संगठन की ज़रूरत पड़ेगी।

इनैलो के नेता हुड्डा पर चौटाला को जेल करवाने और भाजपा से सांठगांठ के आरोप लगा कर हुड्डा के जनता में लगाव को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसीलिए हुड्डा को संगठन की ज़रूरत पड़ रही है।

पिछले विधानसभा चुनाव में जाट मतदाता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस और इनैलो से टूट कर बनी दुष्यंत चौटाला की जेजेपी के बीच बंट गए थे।

पिछले दो चुनावों में क्या हुआ था
…………………………………..

इनैलो को इससे तगड़ा नुकसान हुआ था, क्योंकि इनैलो के अधिकतर नेता एवं कार्यकर्ता जेजेपी के पाले में खड़े हो गए थे। इनेलो की हालत यह हो गई थी कि अभय चौटाला ही केवल विधानसभा पहुंच सके। जबकि 2014 में इनैलो ने अभय चौटाला के नेतृत्व में चुनाव लड़कर 19 सीटे जीतकर 24 फीसदी से अधिक मत हासिल किए थे और कांग्रेस 20 फीसदी से अधिक मत हासिल कर 15 सीटें जीती पाई थीं। भाजपा को 33 फीसदी से अधिक मत मिले थे और वह 47 सीटें लेकर मोदी नाम के सहारे सत्ता में आ गई थी।

भाजपा को 2019 के चुनाव में गैरजाटों का समर्थन मिला और वह पिछले चुनाव की अपेक्षा सवा तीन फीसदी की बढ़ोतरी कर 36 फीसदी से अधिक मत हासिल करने में सफल रही। यह बात अलग है कि उसकी सात सीटें घट गईं। फिर भी वह चालीस सीटें ले आई और दुष्यंत की जेजेपी के साथ उसने गठबंधन कर सरकार बना ली।

पिछले विधानसभा चुनाव में इनैलो के वोट बैंक से बहुत बड़ा हिस्सा जेजेपी के खाते में चले जाने से उसे 18 फीसदी वोट मिले व उसके दस विधायक जीते। इस चुनाव में सबसे अधिक फायदा कांग्रेस का हुआ। पिछले चुनाव की अपेक्षा उसका मत प्रतिशत सात फीसदी से भी अधिक बढ़कर 28 फीसदी के करीब पहुंच गया।

अब इनैलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के बाहर आने के बाद वह अपनी पूरी ताकत लगाने की रणनीति बना चुके है। इनैलो से जेजेपी में गए नेताओं व कार्यकर्ताओं की वापसी के साथ दूसरे दलों के नेताओं को इनैलो के पाले में खड़ा कर ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा में फिर से इनैलो का डंका बजाने का प्रयास करेंगे।

किस तरफ़ जाएगा जाट मतदाता
…………………………………..

हरियाणा में विधानसभा चुनाव अभी दूर हैं लेकिन इनैलो अगर उसकी तैयारी शुरू करेगी तो बाक़ी दलों को भी जुटना पड़ेगा।
इनैलो को मजबूती मिलने से हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस के जाट वोट बैंक में भी सेंधमारी की सम्भावनाएं बढ़ गई है। जैसे इनैलो के वोट बैंक को जेजेपी नेता हड़प गए थे, वैसे ही अब दुष्यंत के वोट बैंक पर इनैलो डाका डालने का प्रयास करेगी। कांग्रेस के जो वोट ओमप्रकाश चौटाला के कारण इनैलो में शिफ्ट होंगे, उससे कांग्रेस की सीटें घट सकती हैं। जाट वोट से इनैलो को फायदा होने के साथ भाजपा को भी कुछ गैर वोटबैंक जुड़ जाने से फायदा होने की उम्मीद है। इसी उम्मीद में भाजपा नेता हरियाणा में इनैलो की मजबूती में अपना फ़ायदा देख रहे हैं। देखना है कि हरियाणा में नये राजनीतिक समीकरण बदलने से किस को फायदा व नुकसान होगा, लेकिन ओमप्रकाश चौटाला की जेल से रिहाई से राजनीति गर्मी जरूरी बढ़ गई है।

क्या आज सचमुच दीवाली
…………………………….
चौटाला का अतीत बहुत विवादास्पद रहा है। लेकिन आज जेल से रिहाई मिलने के बाद जब उनका क़ाफ़िला गुड़गाँव के लिए चला तो हज़ारों कार्यकर्ता और सैकड़ों गाड़ियाँ क़ाफ़िले में थीं। सोशल मीडिया पर हरियाणा से उन्हें लेकर सुखद प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने ट्वीट किया – हरियाणा में आज दीवाली है। कोई भी चौटाला के अतीत को याद करने को तैयार नहीं हैं।
(यूसुफ किरमानी वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक हैं)

–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

कांग्रेस और टीएमसी की हालत डूबते हुए जहाज जैसी: मुख्तार अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कांग्रेस के साथ जाने पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच ऐसी ही...

पंजाब में उद्योगों के अनुकूल माहौल को बनाने में जुटी सरकार : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ । पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा शुक्रवार को सीआईआई के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उद्योग जगत के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिसमें यूके के राजदूत भी...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

कर्नाटक के मंत्री ने केंद्र से बेंगलुरु-शिवमोग्गा मार्ग को उड़ान योजना में शामिल करने का किया आग्रह

बेंगलुरु । कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिनिस्टर एमबी पाटिल ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि बेंगलुरु-शिवमोग्गा एयर रूट को आने वाली उड़ान बिडिंग प्रक्रिया में शामिल किया जाए,...

क्या शिवसेना (यूबीटी) की भी स्थिति टीएमसी जैसी होगी? इस सवाल पर क्या बोले अरविंद सावंत?

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत ने उन चर्चाओं को महज अफवाह करार दिया, जिसमें यह कहा जा रहा है कि अब आगामी दिनों में टीएमसी जैसी स्थिति...

पंजाब में धान सीजन से पहले खाद संकट की आशंका, केवल सिंह ढिल्लों की केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

नई दिल्ली । पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखकर राज्य में डीएपी...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

admin

Read Previous

आगरा में चौथी बार रद्द हुई ‘राम बारात’

Read Next

योगी की आम रणनीति : पीएम, भाजपा नेताओं को भेजे स्वादिष्ट आम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com