आगरा में चौथी बार रद्द हुई ‘राम बारात’

आगरा: अपने 135 साल पुराने इतिहास में चौथी बार, आगरा में ऐतिहासिक ‘राम बारात’ को कोविड -19 महामारी के चलते रद्द कर दिया गया है। आगरा के मेयर नवीन जैन की अध्यक्षता वाली रामलीला समिति ने राज्य के अधिकारियों से सलाह मशविरा करने के बाद यह फैसला लिया।

सूत्रों के अनुसार, पिछले साल कोविड प्रकोप के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था।

इसे पहले 1947 और 1948 में भारत के विभाजन और सांप्रदायिक हिंसा के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।

राम बारात आयोजन समिति के महासचिव राजवीर अग्रवाल ने कहा कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि कार्यक्रम में लाखों लोग भाग लेते हैं, कोविड के खतरे को देखते हुए कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि, परंपरा को जारी रखने के लिए मनकामेश्वर मंदिर में रामलीला और राम बारात के सभी कार्यक्रम प्रतीकात्मक तरीके से आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की भी व्यवस्था की जा रही है।

राम बारात एक अनूठा, वार्षिक उत्सव है जिसमें बारात के जुलूस से लेकर ‘बिदाई’ तक राम और सीता के विवाह समारोह का पुनर्निर्माण किया जाता है।

बारात शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरती है, और स्थानीय लोगों और व्यापारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है।

रामायण के विभिन्न पात्रों को चित्रित करने वाले कलाकार और झांकी एक प्रमुख आकर्षण होते हैं।

इसके बाद, कार्यक्रम की परिणति को चिह्न्ति करने के लिए जनक महल में एक भव्य स्वागत समारोह होता है।

–आईएएनएस

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

‘ईरानी एजेंट्स रच रहे थे अमेरिकी राजनेताओं की हत्या का षड्यंत्र’, रूबियो के इस बयान को बाघेई ने बताया ‘बेतुका’

वाशिंगटन/तेहरान । तेहरान ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो के उस बयान को सिरे से खारिज किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिकी राजनेताओं, यहां तक कि राष्ट्रपति...

हनव्हा एयरोस्पेस फैक्ट्री विस्फोट: जांच में दक्षिण कोरिया की एजेंसियां देंगी तकनीकी सहायता

सोल । दक्षिण कोरिया की हथियार खरीद एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि उसकी सहयोगी संस्थाएं हाल ही में हनव्हा एयरोस्पेस के एक कारखाने में हुए विस्फोट की जांच में...

विदेश मंत्री जयशंकर से मिले जर्मन राजनेता मारियो, व्यापार और तकनीक पर हुई बात

नई दिल्ली । जर्मनी के थ्यूरिंगिया राज्य के मिनिस्टर-प्रेसिडेंट मारियो वोग्ट ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। दोनों के बीच व्यापार और तकनीकी साझेदारी को लेकर...

इस्फहान में अमेरिका-इजरायल हमलों के बाद बचे विस्फोटकों को ईरान ने किया निष्क्रिय

तेहरान । ईरान ने इस्फहान में उन विस्फोटकों को निष्क्रिय (नष्ट) किया, जो हाल ही में अमेरिका-इजरायल हमलों के दौरान फटे नहीं थे। यह कार्रवाई क्षेत्र में विस्फोट की आशंका...

editors

Read Previous

ओलंपिक (कुश्ती) : ईरानी प्रतिद्वंद्वी को पटक कर सेमीफाइनल में पहुंचे बजरंग

Read Next

चौटाला जेल से बहार, हरियाणा में राजनीतिक गर्मी बढ़ी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com