कोलकाता पोर्ट: एक ऐसा क्षेत्र, जहां परिसीमन के बाद बदले सियासत के समीकरण, 20 साल में वापसी नहीं कर पाए वाम दल और कांग्रेस

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की राजनीति में कभी ‘गार्डन रीच’ के नाम से जानी जाने वाली ‘कोलकाता पोर्ट’ विधानसभा सीट आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सबसे मजबूत गढ़ों में से एक मानी जाती है। यह क्षेत्र कोलकाता जिले में स्थित है और कोलकाता दक्षिण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

कोलकाता पोर्ट विधानसभा क्षेत्र में कोलकाता नगर निगम के वार्ड संख्या 75, 76, 78, 79, 80, 133, 134 और 135 शामिल हैं। यह पूरी तरह घनी आबादी वाला शहरी इलाका है, जहां ग्रामीण मतदाता नहीं के बराबर हैं।

हुगली के किनारे बसा यह विधानसभा क्षेत्र एक ऐसा शहरी गलियारा है, जो राज्य की आर्थिक और औद्योगिक धड़कन को अपने भीतर समेटे हुए है। इसमें कोलकाता के प्रमुख पोर्ट-साइड इलाकों में गार्डन रीच, मेटियाब्रुज, किडरपोर और खिदिरपुर के कुछ हिस्से आते हैं। एक तरीके से पोर्ट, शिपयार्ड, डॉक रोड और बड़े वेयरहाउस इसकी पहचान हैं।

मेटियाब्रुज अपने विशाल गारमेंट मार्केट के लिए जाना जाता है, जबकि गार्डन रीच शिपिंग और औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र है। खिदिरपुर का सौ साल पुराना बाजार और औपनिवेशिक दौर की वास्तुकला आज भी इलाके की ऐतिहासिक पहचान को जीवित रखे हुए है।

भले ही यह इलाका एस्प्लेनेड (9 किमी) और अलीपुर (5 किमी) जैसे प्रमुख केंद्रों के करीब हो, लेकिन यहां की नागरिक समस्याएं आज भी चुनावी मुद्दा बनती हैं। ​सकरी गलियां, अत्यधिक भीड़भाड़ और जल निकासी की पुरानी समस्या यहां के निवासियों के लिए सिरदर्द है। एक तरफ आधुनिक फ्लाईओवर और बेहतर होते सिटी रोड लिंक हैं, तो दूसरी तरफ डॉक रोड और वेयरहाउस वाले इलाकों में आज भी बुनियादी ढांचे में सुधार की दरकार है।

इसका राजनीतिक इतिहास देखा जाए तो 2006 तक इस क्षेत्र में कांग्रेस और वाम दलों का प्रभाव रहा, लेकिन बीते दो दशकों में न तो कांग्रेस और न ही कम्युनिस्ट पार्टियां यहां अपनी जमीन दोबारा मजबूत कर पाईं। 2011 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट पर जीत दर्ज की। इसके बाद 2016 और 2021 में भी मतदाताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर ही भरोसा जताया, जिससे यह सीट पार्टी का मजबूत गढ़ बन गई। फिरहाद हकीम टीएमसी से यहां के कद्दावर नेता हैं।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

ग्रेटर नोएडा: मैरिज होम में घुसकर दबंगों का उत्पात, शादी समारोह के दौरान मारपीट, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र स्थित डी ग्राउंड होटल एंड मैरिज होम में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आधा...

सीएम हेमंत सोरेन ने रांची खेलगांव शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी

रांची । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज की आधारभूत...

जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के लिए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर भारतीय रेलवे ने विशेष तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। केंद्रीय रेल...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर ममता बनर्जी खेमे की तैयारी, दो तर्कों पर भरोसा

कोलकाता । चुनाव आयोग की ओर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दोनों गुटों से संगठनात्मक चुनावों और अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं को लेकर चल रहे विवाद पर 6 जुलाई तक अपना जवाब...

बीएमसी की लापरवाही पर केस दर्ज हो: शिवसेना (यूबीटी)

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) ने शनिवार को आरोप लगाया कि बृहन्मुंबई नगर निगम का प्रशासन कथित तौर पर भ्रष्ट लोगों के हाथों में है। पार्टी का कहना है कि इसी...

गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि लोगों की जमीनों को हड़पना है : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने गुरुवार को गांधी-वाड्रा परिवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी-वाड्रा परिवार का असली काम राजनीति नहीं बल्कि...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

भारत-जापान के बीच रक्षा क्षेत्र की पहली सह-विकास परियोजना पर हुआ समझौता, एआई और सेमीकंडक्टर सहयोग को भी मिलेगी नई रफ्तार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को घोषणा की कि भारत और जापान ने रक्षा क्षेत्र में पहली सह-विकास परियोजना पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने...

पीओके में तनाव: आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जेएएसी नेता शौकत नवाज मीर गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कई दिनों से अशांति है। महीनों से अपनी वैध मांग को लेकर डटे लोगों पर पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बल का...

विजयवाड़ा में हिरासत में मौत के मामले में दो और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

विजयवाड़ा । विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गाडे साई कृष्णा की कथित हिरासत में हुई मौत के मामले में दो और पुलिस कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने बाबू...

admin

Read Previous

सलीम खान का हालचाल लेने लीलावती अस्पताल पहुंचे एजाज खान, बताया कैसी है सेहत

Read Next

‘द केरल स्टोरी 2’ पर जुबानी जंग तेज, भाजपा बोली- फिल्म ने समाज को दिया रियलिटी चेक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com