ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेंगी अच्छी सुविधाएं, ‘मिशन कायाकल्प’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र हो रहे विकसित

नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्रों का रूप बदला जा रहा है। अब ये केंद्र बच्चों को किसी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं लगेंगे। दीवारों पर ‘छोटे अ’ से लेकर ‘गिनतियां’ और ‘ए बी सी डी’ लिख कर पेंटिंग की गई है। ताकि बच्चों को समझने में आसानी हो। इन केंद्रों में साफ सफाई के साथ साथ बच्चों को पढ़ाई का एक अच्छा माहौल दिया जाएगा, आर्थिक हालात के चलते जो बच्चे स्कूल न जाने के कारण पढ़ाई से वंचित रहे जाते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

इन केंद्रों की दीवारों पर चित्र बनाये गए हैं, पढ़ाई से संबंधित कलाकृति को देख बच्चों को पढ़ाई में आसानी होगी और उनका मन भी लगा रहेगा।

गाजियाबाद की मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने आंगनबाड़ी केंद्रों में प्ले स्कूल की तर्ज पर बदलाव करा रही हैं।

उन्होंने बताया कि, “जिले में 1373 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिसमें से 490 रूरल एरिया में हैं। कायाकल्प के तहत हमने आंगनबाड़ी केंद्रों में बेबी टॉयलेट, दीवारों पर पेंटिंग कराई जा रही हैं।”

“दीवारों पर होने वाली पेंटिंग का उद्देश्य जानकारी प्राप्त कराना है। इससे बच्चे खाली बैठे वक्त में भी दीवारों पर हुई पेंटिंग से सीख सकता है। अगले दो महीने में हम 490 रूरल एरिया में मौजूद आंगनबाड़ी केंद्रों को नया रूप देंगे।”

फिलहाल जिले के डासना स्थित कल्लू गढ़ी गांव के आंगनवाड़ी केंद्र को बच्चों के लिए विकसित कर दिया गया, जरूरत के अनुसार इनमें बदलाव भी किए गए हैं।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा के मुताबिक गाजियाबाद की मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ‘मिशन कायाकल्प’ को बखूबी जमीन पर उतारने की कोशिश कर रही हैं।

इस मिशन के तहत उन बच्चों को इन केंद्रों में बुलाना है जो पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं या केंद्रों की हालत देख कर आना नहीं चाहते। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प किया जाने लगा है।

अक्सर छोटे बच्चों को कार्टून लुभाने लगते हैं, इसलिए इन केंद्रों में हर वो बदलाव किए जा रहे हैं, जिनसे ज्यादा ज्यादा बच्चे इन केंद्रों में आकर पढ़ाई पूरी करें।

केंद्रों में साफ सफाई का भी बहुत ध्यान रखा जा रहा है

बच्चों के लिए बेहद साफ पानी भी मुहैया होगा और इसके लिए भी टैप लगवाया गया है ताकि पानी की बर्बादी कम हो।

सहायक बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम शर्मा ने बताया कि, “कायाकल्प के तहत जो दीवारों पर कार्टून बनाये जा रहे हैं, इनसे बच्चों को बहुत फायदा पहुंच रहा है। यदि किसी बच्चे को कुछ समझ नहीं आता तो उस बच्चे को कार्टून के माध्यम से समझाने का प्रयास किया जाता है। जिससे वह जल्दी और अच्छे से समझ सकता है।”

इस मिशन के तहत निम्न वर्ग के आने वाले लोगों के बच्चे आंगनबाड़ी केंद्रों में भी प्ले स्कूल की तरह पढ़ाई कर सकेंगे, जिससे उनके मानसिक विकास के साथ ही शारीरिक विकास में भी वृद्धि होगी।

बलूचिस्तान में टैंकों के साथ घुसी पाकिस्तानी सेना, मानवाधिकार कार्यकर्ता बोले- कब्जे की कोशिश होगी नाकाम

क्वेटा । बलूचिस्तान में बलूच विद्रोहियों और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव जारी है। इस बीच स्थानीय मीडिया ने जानकारी साझा की है कि बलूच विद्रोहियों के साथ जानलेवा झड़प...

इजरायली राष्ट्रपति हर्जोग का ऑस्ट्रेलिया में विरोध, आहत पीएम अल्बनीज ने की शांति अपील

सिडनी । इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। बोंडी बीच आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उन्हें न्योता भेजा था। सोमवार को हर्जोग पहुंचे, लेकिन स्वागत...

आईएफआर के जरिए अफ्रीकी देशों के लिए खुलेंगे नए आयाम, चीन के बढ़ते प्रभाव पर भी लगेगी लगाम

नई दिल्ली । चीन दुनिया भर के देशों को अपनी कर्ज नीति में फंसा रहा है। अफ्रीकी देशों पर भी वह पिछले एक दशक से ज्यादा समय से अपना फोकस...

बांग्लादेश में नहीं थम रहा हिंदुओं की हत्या का दौर, लूट के बाद कारोबारी को बेरहमी से मार डाला

ढाका । बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसक गतिविधियों में कोई कमी नहीं आई है। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को बताया कि मैमनसिंह जिले के त्रिशाल उपजिला में बदमाशों ने...

कुकी-जो काउंसिल की समुदाय के कर्मचारियों को सलाह, मैतेई इलाकों में पोस्टिंग से बचें

इंफाल । कुकी-जो समुदाय की शीर्ष संस्था कुकी-जो काउंसिल (केजेडसी) ने रविवार को अपने समुदाय से जुड़े राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों...

झारखंड के खूंटी में सड़क पर लूटपाट के दौरान युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में बेखौफ अपराधियों ने सड़क पर लूटपाट के दौरान एक युवक को गोली मार दी। घटना मुरहू थाना क्षेत्र की है, जहां सड़क घेरकर...

नए इनकम टैक्स नियमों और फॉर्म्स पर सरकार ने लोगों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 के तहत बनने वाले नए नियमों और फॉर्म्स पर लोगों से सुझाव मांगे हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू...

आंतकवाद पर कोई दोहरा मापदंड नहीं और कोई समझौता नहीं : मलेशिया में बोले पीएम मोदी

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की और...

अमेरिका के साथ बातचीत के बाद अराघची बोले- ईरान अपना यूरेनियम संवर्धन प्रोग्राम को नहीं छोड़ेगा

काहिरा । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका के साथ बातचीत का नया दौर जल्द शुरू होगा। उन्होंने एक दिन पहले...

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को कुआलालंपुर में द्विपक्षीय मुलाकातों के दौरान भारत और मलेशिया के बीच छह बड़े समझौतों...

गौरव गोगोई से जुड़े ‘पाकिस्तान कनेक्शन’ पर केंद्र से जांच चाहती है असम सरकार

गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने रविवार को कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई से जुड़े कथित 'पाकिस्तान कनेक्शन' को लेकर गंभीर आरोप लगाए और इस मामले की जांच...

केंद्रीय बजट 2026-27 बदलाव के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास और परिपक्वता को दिखाता है: हरदीप सिंह पुरी

देहरादून । केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2014 के बाद से परिवर्तन से गुजरी अर्थव्यवस्था के आत्मविश्वास...

editors

Read Previous

दिल्ली के पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली का निधन

Read Next

गूंज चला रही ‘खिचड़ी ढाबा’ ताकि कोई भूखा न रहे (ग्राउंड रिपोर्ट)

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com