गूंज चला रही ‘खिचड़ी ढाबा’ ताकि कोई भूखा न रहे (ग्राउंड रिपोर्ट)

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)| ‘खिचड़ी ढाबा’ सामाजिक संस्था गूंज की एक खास पहल है, ताकि कि लोग भूखे न रहें और ढाबा चलाने वाले लोग अपनी आजीविका को दुबारा पटरी पर ला सकें। इस तरह के ढाबे और भी राज्यों में संचालित हैं, साथ ही इसे दूसरी जगहों पर खोलने की भी तैयारी है। गूंज की ग्राउंड रिपोर्ट बताती है कि गूंज की पूरी कोशिश है कि हम लोगों के साथ जितना संभव हो सके खड़े हों। कोरोना से पूरा देश त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है। इसकी दूसरी लहर में शायद ही ऐसा कोई हो, जिसने अपनो को ना खोया हो। ऐसे में जरा सोचें, उन इलाकों में रहने वाले लोगों की क्या दशा होगी, जो कोविड के साथ ही चक्रवाती तूफान के चपेटे में हैं। हम बात कर रहे हैं ओड़िशा की, जहां के लोगों के लिए इन दोनों चुनौतियों से पार पाना आसान नहीं है। बीते दिनों, यहां पर आए भयंकर चक्रवाती तूफान यास ने बहुत कुछ चौपट कर दिया है। इस चक्रवात ने बड़े पैमाने पर खेती किसानी वाली जमीन को बर्बाद किया, पोल्ट्री फार्म, मछली फार्म और दूसरे जलस्रोतों को भी तहस-नहस किया, जिसका सीधा असर यहां के लोगों की आजीविका पर पड़ा है।

तटीय ओड़िशा के भद्रक जिले के सुदर्शनपुर की रहने वाली रंकनिधि जेना बताती हैं कि चक्रवाती तूफान ने उनका सबकुछ बर्बाद कर दिया। उनके मुताबिक, इसमें उनका कच्चा घर टूट गया है। पानी भरने से जहां उनका मिट्टी का बना चूल्हा ढह गया, वहीं उनके घर में अब कीचड़ ही कीचड़ है। अब उनके लिए दो जून की रोटी के भी लाले पड़े हैं। जल-जमाव के चलते जहां बीमारियां पैर पसार रही हैं, वहीं सांप से काटे जाने का भी डर बना हुआ है।

इस इलाके के लोगों की तकलीफ के बारे में जब सामाजिक संस्था गूंज को पता लगा तो उनके लिए एक शानदार पहल की गई। गूंज ने उनकी भूख मिटाने के लिए इस इलाके में ढाबे की शुरुआत की, जिसको नाम दिया, ‘खिचड़ी’। स्थानीय लोगों की मदद से यहां इस ढाबे का श्रीगणेश हुआ, जिसमें लोगों को मुफ्त में खाना दिया जा रहा है। इसको शुरू करने के लिए गूंज ने 250 किलो चावल, 50 किलो दाल सहित वो सारी जरूरी चीजें मुहैया कराई गईं, जिससे कि इसे शुरू किया जा सके। स्थानीय लोगों ने आलू, प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन सहित बर्तनों का इंतजाम किया, यहां तक कि इसे बनाने के लिए करीब 300 किलो लकड़ी भी जुटाई। अब स्थिति यह है कि यहां प्रतिदिन 250 से 300 लोग मुफ्त में खाना खा रहे हैं। हालांकि इसके रख-रखाव और संचालन में आने वाले खर्च के लिए 12 रुपये की न्यूनतम राशि भी रखी गई है, लेकिन इसकी कोई बाध्यता नहीं है।

इस ढाबे के बारे में रंकनिधि हंसते हुए कहती हैं, “चूंकि हम गांव से बाहर नहीं जा सकते थे, इसलिए ये एक बहुत बढ़िया कोशिश है। इससे हमारी खाने-पीने की समस्या खत्म हुई और अब हम लोग अपना बाकी समय अपने घर को ठीक करने में लगा पाते हैं। इसके अलावा, अब हमें अपनी आजिविका के बारे में भी कुछ सोचने और करने का मौका मिल पाता है।”

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को मिलेंगी अच्छी सुविधाएं, ‘मिशन कायाकल्प’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र हो रहे विकसित

Read Next

चीन का नाम लिए बिना प्रधान मंत्री ने अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा कि विस्तारवाद के खिलाफ भारत लड़ने के लिये पूरी तरह तैयार है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com