भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत हुए हैं।

‘द इंडो-जापान स्ट्रैटेजिक डायलॉग’ में एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल के साथ बातचीत में गोयल ने कहा कि जापान-भारत की साझेदारी अधिकतर निवेश पर केंद्रित है।

गोयल ने कहा, “मारुति सुजुकी लगभग 40 साल पहले भारत आई और आधुनिक, किफायती एवं टेक्नोलॉजी पर आधारित गाड़ियां लेकर आई, जिसने आखिरकार भारत को ऑटो सेक्टर में ग्लोबल पावर बनने की राह पर डाल दिया।”

उन्होंने कहा, “मई में भारत में बेची गई 4 लाख पैसेंजर गाड़ियों में से 1.47 लाख गाड़ियां मारुति सुजुकी की थीं।”

खास सेक्टर में जापान की भूमिका के बारे में विस्तार से बताते हुए गोयल ने कहा कि भारत का पहला डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ओडिशा में जापान की साझेदारी से बनाया गया था, जिससे आयरन ओर (लौह अयस्क) को बाहर भेजने में मदद मिली।

व्यापारिक संबंधों को कई पहलुओं वाला बताते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत जापान से टेक्नोलॉजी पर आधारित उत्पाद आयात करता है, जबकि वैल्यू-एडेड सामान निर्यात करता है।

उन्होंने कहा,”हम कच्चा माल या इंटरमीडिएट नहीं बेच रहे हैं। हम जापान को उच्च गुणवत्ता वाला, सटीक इंजीनियरिंग वाला मटीरियल, ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स बेच रहे हैं। इसलिए, इस रिश्ते में व्यापार और निवेश, दोनों पहलू शामिल हैं।”

भारत-जापान साझेदारी के अगले चरण के बारे में मंत्री ने कहा कि भारत जापान के साथ अपनी व्यापारिक साझेदारी को महत्व देता है और इसे अगले स्तर पर ले जाने के लिए उत्सुक है।

उन्होंने कहा, “हम जापान के साथ अधिक व्यापार और निवेश को बढ़ावा देते हैं।”

भारत-जापान के प्रमुख प्रोजेक्ट्स में से एक 508 किलोमीटर लंबा मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर है। जापानी शिंकानसेन तकनीक का इस्तेमाल करके ट्रेनें 320 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय छह घंटे से अधिक से घटकर दो घंटे से थोड़ा अधिक हो जाएगा।

प्रोजेक्ट में देरी पर बात करते हुए, गोयल ने महाराष्ट्र की पिछली एमवीए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने उद्धव ठाकरे सरकार पर “राजनीति के लिए” जमीन अधिग्रहण में देरी करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हम सही रास्ते पर थे और गुजरात की तरफ लगभग सारी जमीन का अधिग्रहण हो चुका था। लेकिन एमवीए सरकार ने, शायद महाराष्ट्र के लोगों के प्रति द्वेष के कारण, मुख्य स्टेशनों के लिए जमीन आवंटित नहीं की। इस प्रक्रिया में हमारा बहुत समय बर्बाद हुआ।”

उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ, यह प्रोजेक्ट 2029 की समय-सीमा के लिए फिर से पटरी पर आ गया है।

उन्होंने कहा, “स्टेशन के लिए जमीन दे दी गई है। मुझे लगता है कि प्रोजेक्ट अब सही रास्ते पर है।”

गोयल ने जापान में भारतीय पेशेवरों, खासकर हेल्थकेयर सेक्टर में और अधिक अवसरों पर भी जोर दिया। जापान की बढ़ती उम्र वाली आबादी के लिए कुशल देखभाल करने वालों (केयरगिवर्स) की मांग का जिक्र करते हुए, गोयल ने कहा कि जापानी भाषा और संस्कृति की जानकारी भारतीय हेल्थकेयर पेशेवरों के लिए नए रास्ते खोल सकती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “जापान को अत्यधिक कुशल देखभाल करने वालों की तलाश है। लेकिन एक जरूरी शर्त, जो सही भी है, यह है कि व्यक्ति को जापानी भाषा आनी चाहिए। वरना, वे जापान में बुजुर्गों की नर्सिंग देखभाल कैसे करेंगे?”

उन्होंने कहा, “अगर आपके पास भाषा कौशल और उनकी संस्कृति की जानकारी का मेल है, तो यह और भी बेहतर है।”

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

खामेनेई की तदफीन में शामिल होने के लिए 3 जुलाई को रवाना होंगे अता हसनैन और पबित्रा मार्गेरिटा: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली । बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा 3 जुलाई को ईरान रवाना होंगे। दोनों नेता ईरान के दिवंगत सर्वोच्च...

admin

Read Previous

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

Read Next

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com