जुलाई में खुदरा महंगाई 59 महीने के निचले स्तर 3.54 प्रतिशत पर, खाद्य महंगाई में भारी गिरावट

नई दिल्ली । महंगाई के मोर्चे पर राहत की बड़ी खबर आई है। ईंधन एवं बिजली की कीमतों में पांच फीसदी से ज्यादा की गिरावट के कारण जुलाई में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर घटकर 3.54 प्रतिशत पर आ गई है जो 59 महीने का निचला स्तर है।

खास बात यह है कि खाद्य महंगाई भी बड़ी गिरावट के साथ 5.42 प्रतिशत पर रही जो जून 2023 के बाद सबसे कम है। इसकी प्रमुख वजह सब्जियों के दाम में अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी है।

सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में साल-दर-साल आधार पर दालों एवं उनसे बने उत्पादों के दाम 14.77 प्रतिशत बढ़े। अनाज और उनके उत्पाद एक साल पहले के मुकाबले 8.14 प्रतिशत और सब्जियां 6.83 प्रतिशत महंगी हुईं। अंडों के दाम 6.76 फीसदी बढ़े जबकि मांस और मछलियों की कीमतों में 5.97 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

महंगाई दर में नरमी का मुख्य कारण सब्जियों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी में ठहराव रहा। पिछले कई महीनों से सब्जियों की महंगाई दर लगातार काफी ऊंचे स्तर पर रही थी।

इसके अलावा ईंधनों की कीमतों में नरमी का असर भी महंगाई दर पर दिखा है। आंकड़ों में बताया गया है कि ईंधन एवं बिजली के दाम जुलाई 2023 की तुलना में जुलाई 2024 में 5.48 प्रतिशत कम हुए।

जून 2024 में ओवरऑल खुदरा महंगाई दर 5.08 प्रतिशत और खाद्य महंगाई दर 9.36 फीसदी रही थी। पिछले साल जुलाई में ये क्रमशः 7.44 प्रतिशत और 11.51 प्रतिशत पर थीं।

महंगाई दर में गिरावट केंद्र सरकार के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने रिजर्व बैंक को औसत खुदरा महंगाई दर को मध्यम अवधि में चार फीसदी के आसपास रखने का लक्ष्य दिया है। लंबे समय से यह इससे ऊपर बनी हुई थी।

–आईएएनएस

दक्षिण कोरिया: सत्तारूढ़ पार्टी में बढ़ते तनाव के बीच एकता पर जोर, ली जे म्युंग ने पूर्व राष्ट्रपति से की मुलाकात

सोल । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के भीतर बढ़ते गुटीय तनाव के बीच पार्टी में एकता बनाए रखने की अपील की है।...

देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली । देशभर में शुक्रवार से पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए गए। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 3.14 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 97.77 रुपये कर...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

admin

Read Previous

रूस का दावा, यूक्रेन के ड्रोन के कारण लगी जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र में आग

Read Next

शरद पवार ने महाराष्ट्र के सीएम व केंद्र के पाले में डाली मराठा आरक्षण की गेंद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com