बांग्लादेश में अशांति को लेकर शेख हसीना की बेटी ने कहा, ‘दिल टूट गया है’

नई दिल्ली । बांग्लादेश में फैली अशांति को लेकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद का एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘दिल टूटा हुआ’ है। देश में अशांति के बाद वह अपनी मां को गले नहीं लगा सकती।

दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “अपने देश में लोगों की जान जाने से दिल टूट गया है, मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं।”

अपने देश की स्थिति पर दुख व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय निदेशक ने कहा, ”वह भी बहुत दुखी हैं। इस कठिन समय में वह अपनी मां को देख नहीं सकती, गले नहीं लगा सकती।”

हालांकि, वाजेद ने कहा कि वह डब्ल्यूएचओ में क्षेत्रीय निदेशक की अपनी भूमिका जारी रखेंगी।

वाजेद ने इस साल 1 फरवरी को दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय निदेशक के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने 2014 में दक्षिण पूर्व एशिया के लिए डब्ल्यूएचओ क्षेत्रीय निदेशक का पद संभालने वाली पहली महिला (भारतीय नागरिक) डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह की जगह ली थी।

इससे पहले वाजेद मानसिक स्वास्थ्य और ऑटिज्म पर डब्ल्यूएचओ महानिदेशक की सलाहकार के रूप में काम कर चुकी हैं। वह मानसिक स्वास्थ्य पर डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञ सलाहकार पैनल की सदस्य भी थीं।

वाजेद एक मनोवैज्ञानिक भी हैं, जो अमेरिका में राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित हैं। उनके पास क्लिनिकल साइकोलॉजी में स्नातक और मास्टर की डिग्री के साथ अमेरिका के बैरी यूनिवर्सिटी से स्कूल साइकोलॉजी में स्पेशलिस्ट की डिग्री भी है।

बांग्लादेश में नौकरी कोटा को लेकर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। आंदोलन के बाद, हसीना ने देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कथित तौर पर भारत आ गईं।

उनके इस्तीफे के बाद, बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने संसद को भंग कर दिया।

बुधवार को बांग्लादेशी सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता और जाने-माने अर्थशास्त्री मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार गुरुवार रात को शपथ लेगी। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार में 15 सदस्यों की एक सलाहकार परिषद होगी।

सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि देश भर की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है और अगले तीन-चार दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

–आईएएनएस

ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौत पर जी-7 देशों ने चिंता जताई, तेहरान को कड़ी चेतावनी

ओटावा । सात बड़ी शक्तियों के संगठन जी-7 के विदेश मंत्रियों और यूरोपियन यूनियन के उच्च अधिकारियों ने ईरान के हालातों पर चिंता व्यक्त की है। इस दौरान, जी-7 देशों...

इस बार निशाना नहीं चूकेगा, ट्रंप पर हमले की तस्वीर शेयर कर ईरान ने दी धमकी

तेहरान । ईरान के ताजा हालात चिंताजनक हैं। अमेरिका की ओर से सैन्य कार्रवाई की आशंका के बीच अब ईरान ने भी अपनी भौहें सिकोड़ ली हैं। ईरान ने एक...

अमेरिका ने हमास के हथियार डालने पर जताया संदेह, बंधक के अवशेष न मिलने पर गंभीर नतीजे भुगतने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन । अमेरिका ने गाजा संघर्ष को जड़ से खत्म करने के लिए पीस प्लान का दूसरा चरण लॉन्च कर दिया है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति को इस बात पर अब...

अमेरिका में पाकिस्तान-बांग्लादेश के लोगों को वीजा देने पर रोक का फैसला स्वागत योग्य: भारतीय अमेरिकी नेता

वॉशिंगटन । हाल ही में अमेरिका ने बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत 75 देशों के लिए इमिग्रेंट वीजा पर रोक लगाने का फैसला किया है। भारतीय अमेरिकी समुदाय के नेता जसदीप...

ईयू और भारत का एक-दूसरे के करीब आना एक नेचुरल चॉइस है: डेनमार्क के राजदूत

नई दिल्ली । ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई राजनीति शुरू कर दी है। वेनेजुएला के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति की नजर अब ग्रीनलैंड पर है। हालांकि,...

चीन ने याओकान-50 01 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

बीजिंग । चीन ने 13 जनवरी की रात 10 बजकर 16 मिनट पर याओकान-50 01 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। यह प्रक्षेपण थाइयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-6ए वाहक...

ईरान में मौत के बढ़ते आंकड़ों पर ईयू ने जताई चिंता, संघ की अध्यक्ष बोलीं-हम आम जनों के साथ

नई दिल्ली । ईरान में दो हफ्ते से ज्यादा बीतने के बाद भी विरोध प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग समाचार आउटलेट मृतकों का जो आंकड़ा...

डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर भड़का ईरान, अमेरिका के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखा

संयुक्त राष्ट्र । हिंसा की हर कोने में फैलती चिंगारी के कारण ईरान मुश्किल के दौर से गुजर रहा है। इसी बीच, ईरान ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और...

ट्रंप का दावा: वेनेजुएला में अमेरिकी दखल से कम हुईं ईंधन की कीमतें, अर्थव्यवस्था को मिली मजबूती

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा नीति पर बात करते हुए वेनेज़ुएला का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि हाल में अमेरिका ने वेनेज़ुएला...

थाईलैंड में ट्रेन पर क्रेन गिरने से कई कोच पटरी से उतर गए, 22 की मौत और 55 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली । बैंकॉक से थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी इलाके में जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक कंस्ट्रक्शन क्रेन ट्रेन के एक कोच...

झारखंड: खूंटी में आदिवासी नेता हत्याकांड का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

खूंटी । झारखंड के खूंटी जिले में आदिवासी नेता पड़हा राजा सोमा मुंडा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी खूंटी...

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ने बदले माहौल में जापान के साथ अपने रिश्तों को बताया ‘बेहद अहम’

नारा । दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने मंगलवार को जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची से कहा कि जटिल और तेजी से बदलते अंतर्राष्ट्रीय माहौल को देखते हुए दोनों...

admin

Read Previous

इजराइल ने फिलिस्तीनी प्राधिकरण में नॉर्वे के दूतों की राजनयिक स्थिति रद्द की

Read Next

राष्ट्रपति मुर्मू ने न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल, उप प्रधानमंत्री के साथ की द्विपक्षीय वार्ता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com