इजराइल ने फिलिस्तीनी प्राधिकरण में नॉर्वे के दूतों की राजनयिक स्थिति रद्द की

यरूशलेम । इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल कैट्ज ने गुरुवार को घोषणा की कि पिछले साल अक्टूबर में गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से ओस्लो के “इजराइल विरोधी व्यवहार” के कारण फिलिस्तीनी प्राधिकरण (पीए) में नॉर्वे के दूतों की राजनयिक स्थिति रद्द की जाती है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तेल अवीव में नॉर्वे के दूतावास को भेजे गए एक पत्र में, कैट्ज ने कहा कि पीए में नॉर्वे के आठ प्रतिनिधियों की राजनयिक स्थिति सात दिनों के भीतर रद्द कर दी जाएगी।

कैट्ज ने एक प्रेस बयान में कहा, “मैंने फिलिस्तीनी प्राधिकरण के संबंध में इजराइल में नॉर्वे के दूतावास की ओर से किसी भी प्रतिनिधित्व को समाप्त करने का आदेश दिया है।”

उन्होंने कहा, “यह इजराइल विरोधी व्यवहार की कीमत है।” उन्होंने मई में फिलिस्तीन को एक देश क रूप में मान्यता देने के नॉर्वे सरकार के फैसले और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर हेग में अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के निर्देशों का पालन करने की नार्वे की घोषित मंशा का जिक्र किया।

यह कदम इजराइल द्वारा गाजा के लिए तय पीए फंड को रोके रखने की घोषणा के एक दिन बाद उठाया गया है।

–आईएएनएस

यूक्रेन में युद्ध का अंत बहुत करीब : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच समझौते की संभावना अब काफी करीब दिखाई दे रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि...

कुवैत में घुसपैठ के आरोप को ईरान ने बताया ‘बेबुनियाद और अस्वीकार्य’

तेहरान । ईरान ने कुवैत के उस आरोप को सिरे से खारिज किया है जिसमें उसने कहा था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के कुछ सदस्यों ने कुवैती इलाके में...

कराची में पाबंदियों के बावजूद ‘औरत मार्च’ में जुटी भीड़, अध‍िकारों को लेकर उठाई आवाज

कराची । पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से कराची में 'औरत मार्च' पर पाबंदियां लगाए जाने के बावजूद, सैकड़ों लोग सी-व्यू पर इकट्ठा हुए, ताकि उन मुद्दों पर आवाज उठाई जा...

तमिलनाडु : विजय सरकार ने ज्योतिषी की ओएसडी के तौर पर नियुक्ति रद्द की

चेन्नई । नवगठित 'तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) सरकार के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी की बात यह रही कि मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निजी ज्योतिषी, रिकी राधन पंडित वेट्रिवेल की,...

अफ्रीका सीडीसी और डब्ल्यूएचओ ने किया हंतावायरस के लिए पूरी तैयारी करने का आह्वान

अदीस अबाबा । अफ्रीका रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (अफ्रीका सीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता से सतर्क रहने और हंतावायरस निगरानी उपायों को...

कैद में पाकिस्तान के पूर्व पीएम, बहनों को भाई इमरान खान से मिलने की फिर नहीं मिली इजाजत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान की अदियाला जेल में बंद पूर्व वजीर-ए आजम (प्रधानमंत्री) और पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के संस्थापक इमरान खान की बहनों को एक बार फिर पुलिस ने मिलने...

वैश्विक संकट के दौर में भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूती: पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती दिखा रही है। उन्होंने...

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच चीन पर खाद और अनाज की जमाखोरी का आरोप : रिपोर्ट

नई दिल्ली । विश्व बैंक के पूर्व अध्यक्ष डेविड मालपास ने कहा क‍ि चीन को अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुए वैश्विक खाद्य और उर्वरक संकट को कम करने...

पाकिस्तान: केपी में धमाका, 7 की मौत और 23 घायल

पेशावर । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित लक्की मरवत की सराय नौरंग तहसील में मंगलवार को एक जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में दो पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की मौत...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के डर से नहीं उबरी मुनीर की सेना: दिया विवादित बयान, मानवाधिकार संगठन ने लताड़ा

क्वेटा । ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत से करारी शिकस्त खा चुके पाकिस्तान का दर्द अब भी हरा है। यही वजह है कि भारतीय सेना की जाबांजी की कहानी कहते...

संघर्ष खत्म होने के बाद इंटरनेट सेवा होगी शुरू: ईरान

तेहरान । ईरान की सरकार ने कहा है कि संघर्ष समाप्त होने के बाद देश में इंटरनेट सेवा सामान्य कर दी जाएगी। इस बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट को 74...

सैन्य उपलब्धियों को कूटनीति के जरिए और मजबूत करने की जरूरत: पेजेश्कियन

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा है कि वो क्षेत्रीय तनाव से निपटने के लिए कूटनीतिक तरीकों को अपनाने में यकीन रखते हैं। उन्होंने 'सम्मान और राष्ट्रीय...

admin

Read Previous

जुलाई में नियुक्तियों में 11 प्रतिशत हुआ इजाफा : रिपोर्ट

Read Next

बांग्लादेश में अशांति को लेकर शेख हसीना की बेटी ने कहा, ‘दिल टूट गया है’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com