महाराष्ट्र-मप्र की सीमा पर जीप खाई में गिरी, 8 की मौत

बड़वानी/भोपाल, 19 जुलाई (आईएएनएस)| महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित धार्मिक और पर्यटन स्थल तोरणताल के करीब जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है, वहीं 15 घायल हुए है। इस हादसे पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है । बड़वानी के पुलिस पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, “बड़वानी जिले के लोग एक जीप से महाराष्ट के तोरणताल से रविवार की रात को लौट रहे थे, तभी उनकी जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खाई काफी गहरी है। इस हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। मरने वालों में अधिकांश लोग बड़वानी जिले के पाटी थाना क्षेत्र के निवासी है जो शिवमंदिर में दर्शन करने गए थे। हादसा स्थल पर लोगों की तलाश का अभियान जारी है।”

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बड़वानी जिले के विकासखंड पाटी में ग्राम सेमलेट के समीप तोरणमाल घाट में हुई दुर्घटना के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति देने, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “बड़वानी में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु होने का दु:खद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें, परिजनों को इस गहन दु:ख को सहने की शक्ति दें और घायलों को शीघ्र ही पूर्ण रूप से स्वस्थ करें।”

बड़वानी के भाजपा विधायक और शिवराज सरकार के मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी विधानसभा क्षेत्र बड़वानी के विकास खंड पाटी के ग्राम सेमलेट के शिवपंथियों की गाड़ी तोरणमाल खाई में गिरने की अत्यंत दु:खद सूचना मिली, ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों मे स्थान दें एवं घायलों को जल्द ही स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

सबरीमाला सोना चोरी केस: ईडी की याचिका पर सुनवाई फिर टली, अब 17 दिसंबर को होगी सुनवाई

कोल्लम । केरल के कोल्लम स्थित विजिलेंस कोर्ट ने सबरीमाला सोना चोरी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को केस रिकॉर्ड उपलब्ध कराने संबंधी याचिका पर सुनवाई एक बार फिर टाल...

तिरुपति परकमणि चोरी मामले में हाई कोर्ट ने कानूनी कार्रवाई का दिया आदेश

अमरावती । आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को सीआईडी और एसीबी को तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में परकमणि चोरी मामले में कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कोर्ट...

ईडी ने जालंधर में साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय के जालंधर जोनल कार्यालय ने साइकोट्रोपिक दवाओं की अवैध बिक्री से कमाए गए धन की जांच के तहत अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।...

गुटेरेस ने यूएन के सदस्य देशों से इमरजेंसी रिस्पॉन्स फंड में योगदान देने का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सेक्रेटरी-जनरल एंटोनियो गुटेरेस ने यूएन सदस्य देशों से सेंट्रल इमरजेंसी रिस्पॉन्स फंड (सीईआरएफ) में योगदान देने की अपील की, ताकि लाखों लोगों के...

‘कमजोर’ लोगों के हाथ में यूरोप के कई देश ‘पतन की ओर’ : ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूरोप के कई देशों का नेतृत्व "कमजोर" लोग कर रहे हैं, और ये देश "पतन की ओर" बढ़ रहे हैं।...

ट्रंप की टैरिफ नीति ने किसानों को वैश्विक बाजार से किया बाहर, व्यापार नीति पर सीनेटर का बयान

वांशिंगटन । अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 12 अरब डॉलर के नए किसान सहायता पैकेज पर सियासत तेज हो गई है। शीर्ष डेमोक्रेटिक नेता और अमेरिकी सीनेटर मारिया...

पाकिस्तान में महिला पत्रकारों की संख्या गिरी, अहम मौकों पर लाइव न्यूज से भी नदारद!

नई दिल्ली । पाकिस्तान की मीडिया में महिलाओं की भागीदारी लगातार घट रही है, जो लिंग असमानता और कार्यस्थल पर चुनौतियों का संकेत देती है। एक हालिया अध्ययन के अनुसार,...

दुनिया का पहला सबसे प्रदूषित शहर है पाकिस्तान का लाहौर

इस्लामाबाद । पाकिस्तान का लाहौर शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक है। स्विस एयर क्वालिटी मॉनिटर आईक्यूएयर के अनुसार, लाहौर का एक्यूआई 300 से ज्यादा है। इसके...

अमेरिका में गैस की कीमतें कई साल के निचले स्तर पर, व्हाइट हाउस ने बताया आर्थिक लाभ

वाशिंगटन । अमेरिका में गैसोलीन के दाम पिछले साढ़े चार साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। नए आंकड़ों से पता चलता है कि देश के अधिकतर इलाकों...

अमेरिका ने 85 हजार वीजा किए रद्द, अपनों की सुरक्षा के लिए ट्रंप गंभीर

वॉशिंगटन । वॉशिंगटन में गोलीकांड के बाद अमेरिका के ट्रंप प्राशसन ने इस साल कई कैटेगरी में 85,000 वीज़ा रद्द कर दिए हैं। एक सीनियर स्टेट डिपार्टमेंट अधिकारी ने बताया...

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर बीएनपी ने जताई चिंता, कहा-भूख और खाली जेबें सच बोलती हैं

ढाका । बांग्लादेश में चुनाव की तैयारियों के बीच पूर्व पीएम खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने कहा है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पटरी से उतारने की...

आम पाकिस्तानी अपने देश की पुलिस को मानता है भ्रष्ट : इंटरनेशनल सर्वे

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के विभिन्न विभाग भ्रष्टाचार के गहरे जाल में फंसे हैं। इनमें से पुलिस सबसे ज्यादा भ्रष्ट है। भ्रष्टाचार के मामले में दूसरा नंबर निविदा का है, फिर...

editors

Read Previous

भारत में लॉन्च किए गए किफायती रेंज के डीजो स्टार 300, स्टार 500 फीचर फोन

Read Next

भारतीय हॉकी टीमों ने हासिल की अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com