‘द बंगाल फाइल्स’ हमारे समय की महत्वपूर्ण फिल्म : अनुपम खेर

मुंबई । निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अभिनेता अनुपम खेर ने टीम को बधाई देने के साथ दर्शकों से अपील करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की कास्ट और क्रू के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, “निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, अभिनेत्री-निर्माता पल्लवी जोशी, अभिषेक अग्रवाल और ‘द बंगाल फाइल्स’ की पूरी टीम को फिल्म की रिलीज पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह हमारे समय की एक महत्वपूर्ण फिल्म है। कृपया सिनेमाघरों में जाकर इसे जरूर देखें।”

कोलकाता में फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज होना था, मगर प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी और इसे रिलीज नहीं होने दिया। इसे लेकर फिल्म के निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री की पुलिस से बहस भी हुई थी।

फिल्म की रिलीज से पहले निर्माता पल्लवी जोशी ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक खुला पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल में फिल्म को शांतिपूर्वक प्रदर्शित करने की अनुमति देने की गुहार लगाई थी।

उन्होंने पत्र में लिखा था कि ‘द बंगाल फाइल्स’ एक बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है, जो भारत के इतिहास के एक दर्दनाक हिस्से, हिंदू नरसंहार और भारत के विभाजन के दौरान हुई त्रासदियों को दर्शाती है। यह फिल्म न केवल एक कहानी है, बल्कि सच्चाई की आवाज है, जिसे जनता तक पहुंचाना जरूरी है।

उन्होंने पत्र में आगे बताया था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने पहले इस फिल्म का विरोध किया था और तब से इस पर राजनीतिक दबाव बढ़ गया है। कई पुलिस एफआईआर दर्ज हो गई हैं, ट्रेलर को भी ब्लॉक कर दिया गया और सबसे गंभीर बात है कि थिएटर मालिक फिल्म को दिखाने से डर रहे हैं क्योंकि उन्हें राजनीतिक पार्टी के लोगों से धमकी मिल रही है। इस वजह से फिल्म की रिलीज को रोकने की कोशिश हो रही है।

फिल्म 16 अगस्त 1946 को कोलकाता में हुए ‘डायरेक्ट एक्शन डे’ की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री की ‘फाइल्स ट्रिलॉजी’ का तीसरा और अंतिम हिस्सा है, जिसमें पहले ‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ शामिल हैं।

–आईएएनएस

बेटे को गले लगाकर मुस्कुराते नजर आए अल्लू अर्जुन, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट तस्वीर

नई दिल्ली । दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे अयान के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अल्लू अर्जुन...

‘चुम्मा लेला राजा जी’ के रिहर्सल में अक्षरा सिंह ने बहाया पसीना, इस तरह तैयार हुआ डांस

मुंबई । भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना 'चुम्मा लेला राजा जी' हाल ही में रिलीज हुआ, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने...

‘आखिरी सवाल’ का टीजर रिलीज, संजय दत्त की फिल्म ने उठाए इतिहास और सिस्टम पर बड़े सवाल

मुंबई । आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर...

अजय देवगन के बर्थडे पर रोहित शेट्टी का खास सरप्राइज, वीडियो में दिखी 30 साल पुरानी दोस्ती की झलक

मुंबई । बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक...

‘कथानार- द वाइल्ड सॉर्सेरर’ का ट्रेलर रिलीज, जादू-टोना, मंत्र और खतरनाक शक्तियों से भरपूर सीन ने बढ़ाया रोमांच

मुंबई । साउथ सिनेमा में लोककथाओं और इतिहास को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्में दर्शकों के बीच अलग पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में फैंटेसी थ्रिलर फिल्म...

मेनस्ट्रीम सिनेमा में घट रही महिलाओं की कहानियां, ओटीटी ने दिए नए मौके : भूमि पेडनेकर

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री में समय के साथ कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक ओर बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी...

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

ओटीटी पर कहानियों को मिलती है खुलकर सांस लेने की जगह : आदर्श गौरव

मुंबई । फिल्मों और वेब कंटेंट की दुनिया तेजी से बदल रही है। जहां पहले बड़े पर्दे पर ही कहानियों को सबसे ज्यादा महत्व मिलता था, वहीं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म...

संजना पांडे लेकर आ रही हैं पारिवारिक ड्रामा ‘तुलसी विवाह’, इस दिन रिलीज होगा धमाकेदार ट्रेलर

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री संजना पांडे दर्शकों के लिए पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'तुलसी विवाह' लेकर आ रही है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज...

‘दंगल’ और ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार ‘धुरंधर-2’, एक हफ्ते में पार किया 1000 करोड़ का आंकड़ा

मुंबई । रणवीर सिंह की 'धुरंधर-2' ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है क्योंकि हर बढ़ते दिन के साथ फिल्म की कमाई का स्तर बढ़ रहा है। आज फिल्म...

दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में आमिर की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, अभिनेता ने जताया आभार

नई दिल्ली । दिल्ली के भारत मंडपम में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के कार्यक्रम का आगाज हो चुका है और गुरुवार को समारोह का दूसरा दिन रहा। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में...

‘धुरंधर द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ रिलीज, रणवीर सिंह ने फैंस से पूछा- ‘आप भी रोने लगे?’

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर छा चुकी है। चार दिनों में फिल्म ने पेड-प्रीव्यू को मिलाकर 761 करोड़ का आंकड़ा पार...

admin

Read Previous

जीएसटी 2.0 से घर बनाना होगा सस्ता, कंस्ट्रक्शन मटेरियल की लागत में आ सकती है 3.5 से 4.5 प्रतिशत की कमी : रिपोर्ट

Read Next

राहुल गांधी की प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नजर, हताश और निराश हो चुके हैं : मंहत राजू दास

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com