मप्र में परिवार को साहूकारों के चंगुल से मुक्त कराने में जुटी आधी आबादी

भोपाल 2 अगस्त (आईएएनएस)| इंसानी जिंदगी का सबसे बड़ा अपराध गरीबी है, यही कारण है कि आर्थिक तंगी की सजा के चलते कई लोग सूदखेारों, साहूकारों के चंगुल में फंस जाते है। बाद में इससे निकलना मुश्किल हो जाता है, मगर मध्य प्रदेश के कई हिस्सों की महिलाओं ने खुद को आर्थिक तौर पर सक्षम बनाकर न केवल साहूकारों के कर्ज के जाल से परिवार को मुक्ति दिलाई है, बल्कि अपनी जमीन को भी मुक्त कराने में सफलता पाई है। राज्य के ग्रामीण इलाकों में छोटी बचत और घरों में बनने वाली सामग्री को बढ़ावान देने की पहल हुई है। इसके तहत स्व-सहायता समूह बनाए गए है। इन समूहों से जुड़ी महिलाओं की स्थिति में तेजी से बदलाव आ रहा है क्योंकि महिला स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन के साथ न्यूनतम ब्याज दर पर बैंक ऋण उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत निर्धन परिवारों को साहूकारों के कर्ज और उसके ब्याज के जाल से बचने में संजीवनी साबित हो रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिये प्रभावी कार्य-योजना को अमल में लाया गया है। इस वर्ष महिला स्व-सहायता समूहों को बैंकों के माध्यम से दी जाने वाली सहायता सीमा 300 करोड़ से बढ़ाकर 2100 करोड़ रुपए की गई है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया है कि बैंक ब्याज दर चार प्रतिशत से ज्यादा नहीं होगी। इसके ऊपर का ब्याज राज्य सरकार देगी।

मुख्यमंत्री का कहना है कि स्व-सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्म-निर्भरता के पथ पर अग्रसर करने समूहों की गतिविधियों और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाया जा रहा है। विपणन के लिये स्व-सहायता पोर्टल के माध्यम से समूहों के उत्पादों को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ा गया है।

आर्थिक संबल मिलने से समूह सदस्यों ने अपनी जमीन तथा गहने साहूकारों के यहाँ गिरवी रखना बंद कर दिये और पुराने कर्जे को चुकाकर अपनी जमीनें भी मुक्त कराई हैं। अब ऐसे परिवारों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आने लगा है।

अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ विकासखण्ड में 32 ग्रामों और 59 स्व-सहायता समूहों के 85 सदस्यों ने 31 लाख 72 हजार रुपए में 189 एकड गिरवी रखी जमीन मुक्त कराई। इसी प्रकार शहडोल जिले के विकास खण्ड सोहागपुर अंतर्गत जमुई ग्राम की गीता लोधी ने अपनी गिरवी रखी जमीन समूह के सहयोग से मुक्त कराई है। हरदा जिले के विकासखण्ड टिमरनी के ग्राम छिरपुरा में जय दुर्गे आजीविका स्व-सहायता समूह के सदस्य की गिरवी रखी जमीन मुक्त हुई है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश में 37 लाख 70 हजार से अधिक ग्रामीण निर्धन परिवारों को तीन लाख 30 हजार से अधिक स्व-सहायता समूहों से जोड़ा गया है। अब तक दो लाख 92 हजार स्व-सहायता समूहों को लगभग 2900 करोड़ रुपये की बैंक ऋण के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस राशि से कृषि एवं गैर कृषि आधारित लगभग एक सैकड़ा से अधिक प्रकार की गतिविधियाँ को संचालित किया जा रहा है।

आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश में कृषि एवं पशुपालन आधारित आजीविका गतिविधियों से लगभग 12 लाख 23 हजार परिवारों को जोड़ा गया है। इनमें से लगभग पांच लाख दो हजार व्यावसायिक सब्जी उत्पादन, एक लाख 72 हजार उन्नत कृषि, एक लाख 55 हजार महिलाएँ डेयरी व्यावसाय से जुड कर काम कर रहीं हैं। इसी प्रकार गैर कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों से लगभग चार लाख 62 हजार परिवारों को जोडा गया है। इनमें से लगभग 61 हजार समूह सदस्य महिलाएँ सिलाई कार्य में संलग्न हैं। सैनेटरी नेपकिन निर्माण एवं री-पैकेजिंग कार्य से लगभग 12 हजार, अगरबत्तीँ निर्माण से लगभग 15 हजार, बाँस उत्पादन निर्माण से लगभग 14 हजार और हथकरघा से लगभग 12 हजार महिलाओं को जोड़ा गया है।

आईएएनएस

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों की मदद करने को ईरान तैयार

तेहरान । पोर्ट्स एंड मेरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन ने घोषणा की है कि देश के बंदरगाह होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे या गुजरने वाले जहाजों को हर प्रकार की सहायता देने के लिए...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और खस्ताहाल हुई : रिपोर्ट

नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर ने 2026 में पाकिस्तान के आर्थिक संकट को और गहरा कर दिया। इसके कारण निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। वहीं, पर्यटन, विमानन क्षेत्र और...

48 घंटों में ही ठप हुआ ट्रंप का प्रोजेक्ट फ्रीडम, होर्मुज में फंसे 1600 जहाज

सियोल । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों के ट्रांजिट के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम की शुरुआत की थी। हालांकि, अमेरिकी मीडिया ने...

हंटावायरस क्या अर्जेंटीना से फैला? जांच में जुटी एजेंसियां

ब्यूनस आयर्स । दक्षिणी अटलांटिक में चल रहे लक्जरी क्रूज जहाज एमवी होंडियस पर फैले घातक हंटावायरस संक्रमण ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां इस...

पीएम नेतन्याहू बोले-हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार, अमेरिका और इजरायल के लक्ष्य एक हैं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई खत्म करने के लिए दोनों तरफ से कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच दावा किया जा रहा था कि...

‘वियतनाम के साथ भारत ठोस परिणामों की ओर अग्रसर’, तो लाम के साथ साझा प्रेस वार्ता में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम की मौजूदगी में हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए गए।...

ईरान ने होर्मुज़ स्ट्रेट के माध्यम से शिपिंग को नियंत्रित करने के लिए शुरू की नई प्रणाली

तेहरान । ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए एक नई प्रणाली शुरू की है, जैसा कि सरकारी मीडिया ने रिपोर्ट किया है। यह...

ईरान ने कहा, हाल के दिनों में यूएई पर नहीं किया कोई हमला

तेहरान । ईरान की प्रमुख सैन्य कमान “खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स” ने कहा है कि देश के सशस्त्र बलों ने हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ...

भारत ‘विकास और नवाचार का वैश्विक केंद्र’, वियतनाम ने द्विपक्षीय संबंधों को दी प्राथमिकता

नई दिल्ली । वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम ने बुधवार को भारत की तेज़ प्रगति की सराहना करते हुए उसे "दुनिया में विकास और नवाचार का केंद्र" बताया और कहा...

लंदन भाग चुके आर्म्स डीलर संजय भंडारी की संपत्तियां होंगी जब्त, राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिया आदेश

नई दिल्ली । दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भगोड़े आर्म्स डीलर संजय भंडारी की कुछ संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया है। वहीं, उसकी बाकी संपत्तियों को जब्त...

अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 251 अंक गिरा

मुंबई । मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ...

बिहार: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का पहला भारत दौरा, एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

गयाजी । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को तीन दिवसीय भारत दौरे पर गयाजी पहुंचने पर वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीएम सम्राट...

editors

Read Previous

अम्मा फार्मेसी स्टोर को चलाते रहें: के पलानीस्वामी

Read Next

ओडिशा सरकार ने कोविड प्रोटोकॉल के सख्त पालन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अनुमति दी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com