चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग भाजपा की हताशा का परिणाम: महबूबा मुफ्ती

नई दिल्ली । जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में आई-पैक कार्यालय पर ईडी की रेड को पूरी तरह से गलत बताया और कहा कि चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों का घोर दुरुपयोग भाजपा की हताशा को दर्शाता है।

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि चुनाव से पहले केंद्रीय एजेंसियों का घोर दुरुपयोग भाजपा की हताशा को दर्शाता है। जब ईवीएम में हेराफेरी और एसआईआर के तहत मतदाता सूची में छेड़छाड़ काफी नहीं थी, तो छापेमारी उनका हथियार बन गई।

उन्होंने कहा कि यह धमकियां इस बात की पुष्टि करती हैं कि ममता बनर्जी की रणनीति और जनता के समर्थन ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को बुरी तरह से हिला दिया है। क्या बंगाली लोग लोकतंत्र के इस खुलेआम दुरुपयोग को बर्दाश्त करेंगे?

महबूबा मुफ्ती के एक्स हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में ममता बनर्जी कोलकाता में आईपीएसी कार्यालय पर ईडी की छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “मुझे खेद है प्रधानमंत्री जी, कृपया अपने गृह मंत्री को नियंत्रित करें… अगर आप (भाजपा) हमसे मुकाबला नहीं कर सकते, तो बंगाल क्यों आ रहे हैं? हमें लोकतांत्रिक तरीके से हराइए। आप एजेंसियों का इस्तेमाल करके हमारे कागजात, हमारी रणनीति, हमारे मतदाता, हमारा डेटा, हमारा बंगाल लूट रहे हैं… ऐसा करके आप अपनी सीटों की संख्या शून्य तक कम कर देंगे…”

वहीं, पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कोलकाता स्थित आई-पैक कार्यालय पर छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ईडी की जांच को प्रभावित करने का आरोप लगाया और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने कहा कि कोयला घोटाले में इससे पहले भी टीएमसी नेताओं के घरों पर छापेमारी हुई, मुख्यमंत्री ने उस तरफ मुड़कर भी नहीं देखा। लेकिन आई-पैक के ऑफिस में हुए रेड के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हस्तक्षेप किया और जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया क्योंकि इस मामले में ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी फंसने वाले हैं।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष व सांसद समिक भट्टाचार्य ने आई-पैक ऑफिस पर ईडी की छापेमारी पर कहा कि एक सरकारी संस्था द्वारा रेड चल रही है, उसी जगह पर मुख्यमंत्री का पहुंच जाना और उनके हाथ से सबूत छीन लेना, यह आज तक हिंदुस्तान में कहीं नहीं हुआ।

–आईएएनएस

भारत की अर्थव्यवस्था में मजबूती बरकरार, लेकिन वैश्विक चुनौतियों के बीच सतर्क रहने की जरूरत: वित्त मंत्रालय

नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय ने शनिवार को जारी अपनी 'मंथली इकोनॉमिक रिव्यू' में कहा कि मई में भारत की व्यापक आर्थिक (मैक्रोइकोनॉमिक) स्थिति सतर्क लेकिन मजबूत बनी हुई है।...

अमेरिकी न्यायाधीश ने कैनेडी सेंटर से ट्रंप का नाम हटाने का दिया आदेश

वाशिंगटन । एक अमेरिकी जिला न्यायाधीश ने फैसला सुनाया कि जॉन एफ. कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम जोड़ना गैरकानूनी था। इसके साथ...

ट्रंप की बेटी टिफनी और दामाद माइकल बुलोस ने आगरा में ताजमहल का किया दीदार

आगरा । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी और उनके पति शनिवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां विश्व धरोहर सूची में शामिल ताजमहल की दीदार किया। दंपति निजी...

प्योंगयांग एक चुनौती, दक्षिण कोरिया बढ़ाएगा अपनी रक्षा क्षमता: मंत्री आह्न ग्यु-बैक

सिंगापुर । सिंगापुर में आयोजित शांगरी-ला डायलॉग में साउथ कोरिया ने नॉर्थ कोरिया से मिलने वाली चुनौती को चिंताजनक बताया। रक्षा मंत्री आह्न ग्यु-बैक ने शनिवार को कहा कि बदलते...

कनाडा दौरे के बाद पीयूष गोयल का बयान: भारत-कनाडा संबंधों में आई नई गति

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को अपने कनाडा दौरे की प्रमुख झलकियां साझा करते हुए कहा कि इस यात्रा ने भारत और कनाडा...

पीएम सूर्य घर स्कीम: भारत में रूपटॉप सोलर से जुड़े 40 लाख घर

नई दिल्ली । भारत में 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत रूपटॉप सोलर से जुड़े घरों की संख्या 40 लाख हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय पेट्रोलियम और...

पूर्व पीएम शेख हसीना ने अवामी लीग नेताओं की मौत को बताया सुनियोजित हत्या, जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश भर में कई अवामी लीग नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौत पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मौजूदा बांग्लादेश नेशनल पार्टी...

ईरान के तेल व्यापार पर अमेरिका का बड़ा प्रतिबंध, कई कंपनियां और जहाज निशाने पर

वाशिंगटन । अमेरिका ने ईरान के तेल और पेट्रोकेमिकल व्यापार पर एक बड़ा नया कदम उठाते हुए कई कंपनियों, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का आरोप है...

शांगरी-ला डायलॉग में भारत की सक्रिय भागीदारी, वैश्विक सुरक्षा पर हुई चर्चा

सिंगापुर । रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को सिंगापुर में हुए शांगरी-ला डायलॉग के दौरान नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन (नाटो) की मिलिट्री कमेटी के चेयरमैन एडमिरल ज्यूसेपे कैवो...

रिपब्लिकन सांसद ने पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठाए सवाल

वाशिंगटन । पाकिस्तान खुद को शांति दूत के तौर पर स्थापित करने में जुटा है। अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थ की जिम्मेदारी उठा रहा है। इस बीच अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम...

ट्रंप के खास प्रतिनिधि सर्जियो गोर भारत-अमेरिका साझेदारी की अहम कड़ी, द्विपक्षीय रिश्तों को दी रफ्तार

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत में खास प्रतिनिधि राजदूत सर्जियो गोर ने बहुत कम समय में भारत-अमेरिका रिश्तों को नई रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाई...

इबोला के खतरे को देखते हुए कनाडा ने लागू किए अस्थायी सीमा प्रतिबंध

ओटावा । कनाडा सरकार ने इबोला वायरस के देश में प्रवेश और उसके फैलाव के खतरे को कम करने के लिए अस्थायी सीमा संबंधी उपायों की एक श्रृंखला की घोषणा...

admin

Read Previous

तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकते हैं

Read Next

आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर महिला से बदसलूकी हो तो एफआईआर दर्ज कराए: सुप्रीम कोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com