भारत ने ईरान को लेकर जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, गैर जरूरी यात्रा से बचने की अपील

नई दिल्ली । ईरान में मौजूदा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अपने नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की गैर-ज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को इस संबंध में एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी की।

एडवाइजरी में कहा गया है कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग पूरी सतर्कता बरतें, किसी भी तरह के प्रदर्शन या विरोध-प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहें और स्थानीय हालात पर लगातार नजर रखें। इसके साथ ही भारतीय दूतावास, तेहरान की वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स से जारी सूचनाओं पर ध्यान देने की अपील की गई है।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि जो भारतीय नागरिक ईरान में रेजिडेंट वीजा पर रह रहे हैं, वे यदि पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो तुरंत भारतीय दूतावास में अपना पंजीकरण कराएं।

गौरतलब है कि ईरान के कई शहरों में राष्ट्रीय मुद्रा रियाल के तेज़ी से गिरने के विरोध में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई हैं, जिनमें ईरान के कई प्रांतों में मौतों की खबरें भी सामने आई हैं।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वहां की सरकार प्रदर्शनों को कुचलने के लिए हिंसा का इस्तेमाल करती है, तो अमेरिका कड़ी प्रतिक्रिया दे सकता है। भारत समयानुसार सोमवार को, फ्लोरिडा के मार-ए-लागो से व्हाइट हाउस लौटते समय एयर फोर्स वन में ट्रंप से ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौत की खबरों को लेकर सवाल किया गया था।

ट्रंप ने कहा, “हम इस पर नजर रखे हुए हैं। हम हालात को बहुत करीब से देख रहे हैं।” उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर ईरानी प्रशासन ने नागरिकों की हत्या शुरू की, तो अमेरिका की ओर से कड़ा कदम उठाया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिका की प्रतिक्रिया किस रूप में होगी और न ही किसी सैन्य या आर्थिक कार्रवाई की समयसीमा बताई।

ट्रंप ने यह भी दोहराया कि अमेरिका ईरान के अंदर हो रहे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा, “अगर वे लोगों को मारना शुरू करते हैं, जैसा कि उन्होंने पहले किया है, तो अमेरिका की ओर से बहुत सख्त प्रतिक्रिया होगी।”

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

पाकिस्तान की ‘3.7% विकास दर’ सिर्फ कागजी आंकड़ा, हकीकत में अर्थव्यवस्था की हालत खराब: रिपोर्ट

Read Next

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com