पाकिस्तान की ‘3.7% विकास दर’ सिर्फ कागजी आंकड़ा, हकीकत में अर्थव्यवस्था की हालत खराब: रिपोर्ट

नई दिल्ली । पाकिस्तान द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 3.7 प्रतिशत आर्थिक विकास दर का दावा हकीकत में उत्पादन या निर्यात में वास्तविक बढ़ोतरी को नहीं दर्शाता, बल्कि यह महज लेखांकन (अकाउंटिंग) का भ्रम हो सकता है। यह बात एक रिपोर्ट में कही गई है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, थिंक टैंक इकोनॉमिक पॉलिसी एंड बिजनेस डेवलपमेंट (ईपीबीडी) का कहना है कि नेशनल अकाउंट्स कमेटी (नैक) द्वारा स्वीकृत विकास दर “पद्धतिगत चालाकियों, डिफ्लेटर में हेरफेर और आयात-आधारित असेंबली गतिविधियों” का नतीजा है, न कि उत्पादक क्षमता में वास्तविक सुधार का।

ईपीबीडी ने इन आंकड़ों को आर्थिक सुधार का भ्रम पैदा करने की कोशिश बताया है, जबकि जमीनी स्तर पर कारोबारी गतिविधियां, विनिर्माण उत्पादन और निर्यात लगातार दबाव में हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र में दिखाई गई 9.4 प्रतिशत की वृद्धि मुख्य रूप से लेखांकन समायोजनों के कारण है। बिजली, गैस और जल आपूर्ति क्षेत्र में 25 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन यह उत्पादन बढ़ने से नहीं, बल्कि सब्सिडी के 20 अरब पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 118 अरब पाकिस्तानी रुपये हो जाने के कारण है।

निर्माण क्षेत्र में 21 प्रतिशत वृद्धि का दावा भी संदिग्ध बताया गया है, क्योंकि इसी अवधि में सीमेंट उत्पादन केवल 15 प्रतिशत बढ़ा। इसके अलावा, परिवहन से जुड़े आयात में भारी उछाल दर्ज किया गया, खासकर बसों और ट्रकों के आयात में असामान्य बढ़ोतरी देखी गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली तिमाही के दौरान खाद्य निर्यात में 25.8 प्रतिशत की भारी गिरावट आई, जबकि खाद्य आयात 18.8 प्रतिशत बढ़ गया। इसके बावजूद कृषि और खाद्य विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि दिखाना सवाल खड़े करता है। ईपीबीडी के अनुसार, बाढ़ के असर, फसल उत्पादन में ठहराव और तिमाही के दौरान गेहूं की फसल न होने के बावजूद कृषि क्षेत्र में 2.9 प्रतिशत वृद्धि दर्ज करना वास्तविकता से मेल नहीं खाता।

थिंक टैंक ने घरेलू विकास के दावों और व्यापार संकेतकों के बीच बड़े अंतर की ओर भी इशारा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष की पहली छमाही में आयात 11 प्रतिशत बढ़े, जबकि निर्यात करीब 9 प्रतिशत घटे, जिससे यह आशंका और गहराती है कि अर्थव्यवस्था में टिकाऊ और निजी क्षेत्र के नेतृत्व वाला विकास नहीं हो पा रहा है।

इसके अलावा, कपास उत्पादन में गिरावट आई, जिनिंग में 12 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज हुई और कपास आधारित निर्यात लगभग 10 प्रतिशत घट गया।

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

सीएम ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र, एसआईआर में गंभीर अनियमितताओं का लगाया आरोप

Read Next

भारत ने ईरान को लेकर जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, गैर जरूरी यात्रा से बचने की अपील

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com