डिजिटल निवेश घोटाले में फाल्कन ग्रुप के एमडी गिरफ्तार, 850 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में हुई कार्रवाई

हैदराबाद । तेलंगाना पुलिस ने डिजिटल निवेश घोटाले के मामले में फाल्कन ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमर दीप को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी तेलंगाना पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने की है।

सीआईडी के अधिकारियों ने सोमवार को खाड़ी देशों से आने के तुरंत बाद अमरदीप को मुंबई में गिरफ्तार किया। इमिग्रेशन विभाग से मिली विशेष जानकारी के आधार पर पुलिस ने उन्हें मुंबई में रोका और तुरंत हिरासत में ले लिया।

पुलिस के अनुसार, घोटाले का मामला सामने आने के बाद अमर दीप दुबई भाग गए थे। उनके खिलाफ पहले ही लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब उन्हें हैदराबाद लाया जा रहा है और अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मोबाइल एप पर आधारित डिजिटल डिपॉजिट योजनाओं के जरिए निवेशकों से 850 करोड़ रुपए की हेराफेरी की थी। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

पिछले साल जुलाई में सीआईडी ने फाल्कन ग्रुप के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) आर्यन सिंह को गिरफ्तार किया था। आर्यन सिंह छाबड़ा को सीआईडी ने 4 जुलाई को पंजाब के बठिंडा से पकड़ा था। इससे पहले मई में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। अब तक इस मामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सीआईडी के अनुसार, आरोपियों ने बिना अनुमति जमा राशि इकट्ठा की, विश्वासघात किया और लोगों को धोखा दिया। उन्होंने फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग एप बनाकर बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के नाम पर फर्जी सौदे दिखाए और लोगों को कम समय में ज्यादा ब्याज का लालच दिया।

इस तरीके से आरोपियों ने 7,056 लोगों से लगभग 4,215 करोड़ रुपए इकट्ठा किए। इनमें से करीब 4,065 लोग ठगी का शिकार हुए।

पुलिस के अनुसार, कैपिटल प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड ने यह एप तैयार किया और गूगल, यूट्यूब, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका प्रचार किया। टेलीफोन कॉल के जरिए भी लोगों को फंसाया गया।

पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर साइबराबाद के ईओडब्ल्यू पुलिस स्टेशन में तीन मामले दर्ज किए गए, जिन्हें आगे की जांच के लिए सीआईडी को सौंप दिया गया।

इसके अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में भी आरोपी कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ आठ और मामले दर्ज किए गए हैं।

–आईएएनएस

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

admin

Read Previous

‘नागिन 7’ के टाइटल सॉन्ग में सैम सी.एस. ने जोड़ा रोमांच, कहा- ‘इस फ्रेंचाइजी में काम करना गर्व की बात’

Read Next

जेएनयू में हुए कृत्य को देशद्रोह की तरह देखा जाना चाहिए: विश्वास सारंग

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com