कुछ लोग खेल को सियासत के साथ जोड़ते हैं: सीएम उमर अब्दुल्ला

जम्मू । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर हटाने के निर्देश पर सियासी बयानबाजी तेज है। इस पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “हम खेल को सिर्फ खेल की तरह देखते हैं। आप ये सवाल उन लोगों से पूछिए जो खेल को सियासत के साथ जोड़ते हैं। जब वे किसी टीम को देखते हैं तो वे खिलाड़ियों के धर्म पर ध्यान देते हैं। धर्म के अलावा उन्हें कुछ और नहीं दिखता है। जब फुटबॉल टीम में मुसलमान खिलाड़ी ज्यादा थे तो उन्हें फुटबॉल टीम से ऐतराज था।”

उन्होंने कहा, “जब क्रिकेट टीम में मुसलमान खिलाड़ियों की संख्या कम हो गई तो उन्हें क्रिकेट टीम से कोई ऐतराज नहीं रहा। हर चीज में कुछ लोग हमेशा मजहब को लाते हैं। वे शिक्षा और खेलकूद में मजहब लाते हैं। खाने-पीने में तो उन्होंने हद ही कर दी है। ऐसे में अब बचा ही क्या है? जब उनका कोई मुद्दा नहीं चला तो जम्मू को अलग करने में लगे हुए हैं।

उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कहा, बजट को लेकर मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं। बजट में क्या होगा, क्या नहीं होगा, किन चीजों का जिक्र होगा और किन चीजों का जिक्र नहीं होगा, उसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। जाहिर सी बात है कि बजट तैयार होने के बाद सबसे पहले सदन में पेश होगा।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाने के सवाल पर कहा, “हम हर तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हालात बदलते हैं। राज्य का दर्जा वापस पाना एक चुनौती है, आने वाला बजट सत्र एक चुनौती है, और टूरिज्म सीजन की सफलता एक चुनौती है। उन्होंने लद्दाख को एक अलग यूटी बनाकर उसे बर्बाद कर दिया है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “अब अगर वे इसी तरह जम्मू को बर्बाद करना चाहते हैं तो वे जम्मू का एक अलग राज्य बना सकते हैं। वे लद्दाख को संभाल नहीं पाए। वे जम्मू को राज्य का दर्जा देने पर विचार कर रहे हैं, क्योंकि उनका प्रशासन फेल हो गया है। क्या वे धर्म के आधार पर जम्मू को एक राज्य बनाना चाहते हैं?”

–आईएएनएस

मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी...

इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घटे फॉलोअर्स

नई दिल्ली । सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों...

बंगाल में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे : लॉकेट चटर्जी

कोलकाता । बंगाल में भाजपा की वरिष्ठ नेता लॉकेट चटर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएसटी अधीक्षक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी मेरठ के एक अधीक्षक और उसके कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत...

टीएमसी ही टीएमसी पर कर रही हमला, भाजपा पर आरोप बेबुनियाद : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत जैसी राजनीति में हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों...

पंजाब में धमाकों के बाद विपक्ष का हमला, कहा-कानून-व्यवस्था संभालने में भगवंत मान नाकाम

जालंधर। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्षी नेता सीएम भगवंत मान पर हमलावर हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि भगवंत मान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था...

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी पति को दी गई जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्मसमर्पण का दिया आदेश

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के दहेज हत्या मामले में आरोपी एक व्यक्ति को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द कर दी है। इस राहत...

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए...

पुणे में बच्ची से रेप और हत्या मामले में राज ठाकरे ने की अपराधियों के लिए कड़ी और त्वरित सजा की मांग

मुंबई । पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर इलाके में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने...

200 करोड़ ठगी केस: मकोका मामले में लीना पॉलोज की जमानत खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग में मिली राहत

नई दिल्ली । 200 करोड़ की ठगी से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने के इनकार कर दिया...

जेबी माथेर का पिनाराई विजयन पर तंज, ‘फोटो लगाने से नहीं मिलती जीत, काम जरूरी’

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने इस...

सबरीमाला फैसले वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- ‘आपको इन मुद्दों से इतनी चिंता क्यों?’

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के उस जनहित याचिका (पीआईएल) को दायर करने के अधिकार और इरादे पर सवाल उठाया, जिसके कारण सबरीमाला...

admin

Read Previous

जेएनयू में आरोपी छात्रों पर होगी कार्रवाई, विश्वविद्यालय लेगा एक्शन

Read Next

दिल्ली: ईडी ने फ्लैट निर्माण कंपनी की 51 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com