निकोलस मादुरो जिसे कहते थे टाइगर, उसे बनाया गया वेनेजुएला का अंतरिम राष्ट्रपति

काराकास । अमेरिका के हमले के बाद डेल्सी रोड्रिगेज को वेनेजुएला की अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया है। अमेरिका द्वारा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के पकड़े जाने के बाद वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ऑफ जस्टिस ने शनिवार देर रात वहां की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश दिया।

कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया डी’मेलियो ने नेशनल रेडियो और टेलीविजन पर अदालत का फैसला पढ़ा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कहा गया, “यह आदेश दिया जाता है कि रिपब्लिक की एग्जीक्यूटिव उपराष्ट्रपति, डेल्सी एलोइना रोड्रिगेज गोमेज, कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर प्रेसिडेंट के पद से जुड़ी सभी शक्ति, कार्य और विभागों को अपनाएं और उनका इस्तेमाल करें।”

आदेश में यह भी कहा गया कि कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर रोड्रिगेज की भूमिका तुरंत शुरू की जानी चाहिए। हम वेनेजुएला के लोगों और इलाके के खिलाफ अमेरिका द्वारा किए गए बहुत गंभीर सैन्य हमले, साथ ही मादुरो और उनकी पत्नी की किडनैपिंग को खारिज करते हैं।

कोर्ट की ओर से जारी किए गए आदेश पत्र में यह भी कहा गया कि अमेरिका की यह कार्रवाई वेनेजुएला के संविधान और कानूनों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का भी खुलेआम उल्लंघन करती है। अमेरिकी हमले का मकसद वेनेजुएला के रणनीतिक संसाधनों पर कब्जा करना है।

कोर्ट ने आगे कहा कि वह देश की आजादी और संप्रभुता की रक्षा में वेनेजुएला के लोगों के साथ है और सभी पार्टियों से लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए एकजुट होने की अपील की।

पहले खबरें आ रही थीं कि डेल्सी रूस में हैं, हालांकि रूस ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था। बाद में वह टीवी पर नजर आईं। मादुरो, डेल्सी रोड्रिग्ज को ‘टाइगर’ कहकर संबोधित करते थे। इसकी वजह यह थी कि रोड्रिग्ज उनके सरकार की रक्षा करती थीं। वह 18 मई 1969 को काराकास में जन्मीं थीं।

उन्होंने यूनिवर्सिदाद सेंट्रल दे वेनेजुएला से लॉ की पढ़ाई की है। डोल्सी ने 2013–2014 तक सूचना और संचार मंत्री और फिर 2014–2017 में विदेश मंत्री के तौर पर काम किया। 2017 में उन्हें संविधान सभा का प्रमुख बनाया गया, जिसके बाद मादुरो की ताकत बढ़ी। 2018 में उन्हें उपराष्ट्रपति नियुक्त किया गया। इसके बाद अगस्त 2024 में उन्हें तेल मंत्रालय की कमान सौंपी गई। इसके साथ ही वह वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर हमले के बाद वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सेना ने मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को न्यूयॉर्क की फेडरल जेल में बंद कर दिया है। शनिवार रात को जेल भेजने से पहले उन्हें ड्रग एनफोर्समेंट एजेंसी (डीईए) के स्थानीय दफ्तर ले जाया गया। इस दौरान मादुरो ने कैमरे की तरफ देखते हुए कहा, गुड नाइट। हैप्पी न्यू ईयर।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

वेनेजुएला संकट से बढ़ सकती है सुरक्षित निवेश की मांग, सोने-चांदी की कीमतों में आ सकती है तेजी

Read Next

‘ये ड्रग्स का नहीं, तेल का मामला है,’ वेनेजुएला मामले को लेकर ट्रंप पर फूटा कमला हैरिस का गुस्सा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com