नोएडा में हाई अलर्ट, दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा चाक-चौबंद

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली में मौजूदा सुरक्षा हालातों को ध्यान में रखते हुए नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने खास तैयारी की है।

नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने मोर्चाबंदी शुरू कर दी है। चिल्ला बॉर्डर, डीएनडी फ्लाइवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बंकर बनाए जा रहे हैं। ये बंकर विषम परिस्थितियों में पुलिस के लिए सहायक सिद्ध होंगे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली से सटे इलाकों में अप्रत्याशित घटनाओं की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। बॉर्डर इलाकों में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की जा रही है, साथ ही जगह-जगह बैरिकेडिंग और चेकिंग अभियान भी तेज कर दिया गया है।

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने आरडब्ल्यूए, प्रमुख प्रतिष्ठान, पावर हाउस, मोबाइल टावर, पुलिस थानों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है।

पुलिस का कहना है कि इन मॉक ड्रिल्स का मकसद आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देना है। इसके तहत सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इंटेलिजेंस यूनिट को भी अलर्ट पर रखा गया है।

दिल्ली की सीमा से सटे होने के कारण नोएडा हमेशा से ही रणनीतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। इसी कारण, किसी भी तरह की संभावित सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन ने फोर्स को हाई अलर्ट मोड में रखा है।

जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि शहरवासियों की सुरक्षा में कोई चूक न हो। नोएडा पुलिस की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शहर की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और हर स्थिति से निपटने के लिए वे पूरी तरह तैयार हैं।

–आईएएनएस

भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने पार किया हॉर्मुज स्ट्रेट

नई दिल्ली । भारत आ रहे उर्वरकों से भरे चार जहाजों ने हॉर्मुज स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। इनमें यूरिया, डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और सल्फर लदे हुए हैं।...

अराघची का दावा: लेबनान युद्ध रोकने की कोशिशों में सफलता, ईरान को मिली बड़ी आर्थिक राहत

नई द‍िल्‍ली । ईरान ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ हालिया वार्ताओं के बाद उसे बड़ी आर्थिक राहत मिली है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने...

ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजित डोभाल ने ईरान के साथ पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय संबंधों पर की बातचीत

नई दिल्ली । राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने सोमवार को नई दिल्ली में हुई 16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैठक के दौरान ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल...

आईएईए निरीक्षकों पर ईरान की सहमत‍ि परमाणु संकट खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम : वेंस

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को कहा कि ईरान ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के निरीक्षकों को फिर देश में आने की अनुमति देने...

जेडी वेंस ने ईरान को सीज फंड जारी होते ही अमेरिकी कृषि उत्पाद खरीदने का द‍िया सुझाव

बर्गेनस्टॉक (स्विट्जरलैंड) । अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को एक प्रस्ताव रखा, जिसके तहत भविष्य में अगर ईरान की सीज संपत्तियां वापस जारी की जाती हैं तो उनका...

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

admin

Read Previous

लाहौर पर एक घंटे में कब्‍जा करने की क्षमता रखता है भारत : अब्बास नकवी

Read Next

एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानें 25 मई तक की निलंबित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com