एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानें 25 मई तक की निलंबित

नई दिल्ली । एयर इंडिया ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नई एडवाइजरी जारी कर तेल अवीव (इजरायल) से आने और जाने वाली उड़ानों को लेकर नया अपडेट जारी किया है।

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “तेल अवीव (इजरायल) से आने और जाने वाली हमारी उड़ानें 25 मई 2025 तक निलंबित रहेंगी। 25 मई 2025 तक यात्रा के लिए वैलिड टिकट रखने वाले यात्रियों को री-शेड्यूलिंग चार्ज पर एक बार की छूट या कैंसलेशन के लिए फुल रिफंड की पेशकश की जाएगी।”

इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी कर सूचित किया था कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए गुरुवार शाम तक देश भर के 24 हवाईअड्डों को नागरिक उड़ान परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जम्मू, पंजाब, गुजरात और राजस्थान में भारतीय शहरों पर पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल हमले के बाद तनाव और बढ़ गया है।

एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने को लेकर एयरलाइन की ओर से भारतीय यात्रियों को जल्दी पहुंचने की सलाह दी गई थी।

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हवाई अड्डों पर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के बारे में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के आदेश के मद्देनजर, पूरे भारत में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने-अपने हवाई अड्डों पर निर्धारित प्रस्थान से कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचे ताकि सुचारू चेक-इन और बोर्डिंग सुनिश्चित हो सके।”

एयरलाइन ने आगे कहा कि प्रस्थान से 75 मिनट पहले चेक-इन बंद हो जाएगा। इस पोस्ट पर एक एक्स यूजर के पूछने पर एयरलाइन ने यह भी कंफर्म किया है कि यह एडवाइजरी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों फ्लाइट्स पर लागू होगी।

हवाई अड्डों को बंद करना एक व्यापक सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा है, जिसमें कई प्रभावित हवाई अड्डे अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब या रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में स्थित हैं। दूसरी ओर, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने देश की सभी एयरलाइंस और हवाई अड्डों को सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की सलाह दी है।

–आईएएनएस

एनडीए ने बिहार बजट से लोगों को धोखा दिया: अख्तरुल ईमान

पटना । बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बिहार की डबल इंजन सरकार का दावा है कि इस...

बजट सत्र : विपक्ष ने भाजपा पर कसा तंज, राजद और सपा ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर जनता की समस्याओं को अनदेखा करने का आरोप लगा रहा है। राजद सासंद मीसा भारती ने निशाना साधते हुए...

जोगी रमेश पर सीएम चंद्रबाबू नायडू और लोकेश के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए मामला दर्ज

अमरावती । आंध्र प्रदेश पुलिस ने पूर्व मंत्री और युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर) के नेता जोगी रमेश के खिलाफ मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और आईटी एवं एचआरडी मंत्री...

आय से अधिक संपत्ति मामले में बिक्रम मजीठिया को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

नई दिल्ली । आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता और पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली...

केंद्रीय बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी सशक्तीकरण की निरंतरता वाला है : मुख्तार अब्बास नकवी

रामपुर । केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने केंद्र की मोदी सरकार की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास और सर्वस्पर्शी...

पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में माध्यमिक परीक्षा के पहले दिन छात्र एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस घटना से कूच...

पुणे पोर्श एक्सीडेंट मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी आदित्य सूद सहित तीन को मिली नियमित जमानत

नई दिल्ली । उच्चतम न्यायालय ने पुणे के बहुचर्चित पोर्श कार दुर्घटना मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुख्य आरोपी आदित्य अविनाश सूद को नियमित जमानत दे दी...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू होगा

जम्मू । जम्मू-कश्मीर विधानसभा का 27 दिन लंबा बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इस बार सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है, क्योंकि विपक्ष मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला...

पश्चिम बंगाल: पार्क स्ट्रीट स्थित रेस्तरां ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर माफी मांगी

कोलकाता । पार्क स्ट्रीट स्थित लोकप्रिय बार-कम-रेस्तरां ओलीपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से मटन के बजाय बीफ परोसने के बाद औपचारिक माफी जारी की है। इस घटना के...

आम बजट युवाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देने वाला : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद भवन में बजट पेश किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आम बजट 2026-27 को एक लोक-कल्याणकारी और...

एमएसएमई के लिए भारत सरकार का बजट बहुत अच्छा: जीतन राम मांझी

नई दिल्ली । केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि एमएसएमई के माध्यम से भारत की आर्थिक...

admin

Read Previous

नोएडा में हाई अलर्ट, दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा चाक-चौबंद

Read Next

पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री और सेना प्रमुखों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com