लाहौर पर एक घंटे में कब्‍जा करने की क्षमता रखता है भारत : अब्बास नकवी

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद तनाव अब बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान लगातार भारत से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रोन और मिसाइल से हमला कर रहा है। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान समेत कई राज्यों के जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस पर अंजुमन-ए-हैदरी के महासचिव सैयद बहादुर अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि भारत में इतनी क्षमता है कि चाहे तो अगले एक घंटे में हम लाहौर पर कब्जा कर सकते हैं।

सैयद बहादुर अब्बास नकवी ने कहा कि भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की अभी शुरुआत की है। अभी हमारी सरकार सब्र से काम ले रही है। पाकिस्‍तान में अभी आतंक का आका अजहर मसूद और हाफिज सईद जिंदा है। अगर उनके कुछ लोग मारे गए तो कैसे कह सकते हैं कि आतंक खत्‍म हो गया है। उन्‍होंने सरकार से अपील की है कि पाकिस्‍तान से आतंक का समूल नाश करे।

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान में बलूचों और सिखों को टारगेट किया जा रहा है। गुरुद्वारे को निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान आम लोगों और आबादी वाली जगहों को अपना निशाना बनता है। वह बेगुनाह लोग पर जुल्‍म करता है, उन्हें परेशान करता है। उन्‍होंने कहा पाकिस्‍तान पर अब तक की गई कार्रवाई पर्याप्‍त नहीं है। पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर इसलिए मारा कि भारत में आंतरिक माहौल खराब किया जा सके। हमारे देश के लोगों ने इसको सिरे से नकारकर एकजुटता का परिचय दिया।

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर ड्रोन और मिसाइल हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया। भारतीय सेना के अनुसार, 8 और 9 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तान ने कई हमले किए, जिन्हें भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक नाकाम किया।

भारतीय सेना के अतिरिक्त महानिदेशालय-सार्वजनिक सूचना ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर यह जानकारी दी और राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। पोस्ट में लिखा गया है, “भारतीय सेना राष्ट्र की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा।”

–आईएएनएस

लखनऊ हादसा : योगी सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा, मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। योगी सरकार ने मृतकों...

‘दिल्ली में जनता को बिजली देने में नाकाम सरकार’, आतिशी का बयान

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बिजली वितरण कंपनियों के सीएजी ऑडिट और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। आतिशी...

बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में तेज की जांच, डीआइजी कर रहे निगरानी

पटना । बिहार सरकार ने भरत तिवारी मुठभेड़ मामले की जांच तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि व्यापक जांच सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिक और...

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

admin

Read Previous

भारतीय उद्योग जगत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सरकार और भारतीय सशस्त्र बलों की निर्णायक कार्रवाई को सराहा

Read Next

नोएडा में हाई अलर्ट, दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा चाक-चौबंद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com