कटरा: वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन से स्थानीय लोगों में खुशी, कहा- क्षेत्र में बढ़ेंगे पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर

कटरा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को माता वैष्णो देवी, कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की हरी झंडी दिखाएंगे। कटरा के स्थानीय नागरिकों में वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की बेहद खुशी है और वे इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस ट्रेन का उद्घाटन अप्रैल में होना था लेकिन खराब मौसम और पहलगाम में हुए आतंकी हमले की वजह से 6 जून को हो रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस से कटरा से श्रीनगर 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है। बस से यह दूरी पहले 6 से 7 घंटे में पूरी की जाती थी।

स्थानीय नागरिकों ने केंद्र सरकार की जम्मू-कश्मीर को दिए पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए जमकर प्रशंसा की है और इसे पर्यटन, व्यापार और रोजगार की दृष्टि से बेहद अहम बताया है।

कटरा के रहने वाले निखिल जंबाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, “हम कटरा से श्रीनगर तक रेल का उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री का दिल से स्वागत करते हैं। कटरा-श्रीनगर के बीच रेल सेवा शुरू होने से कटरा को बहुत फायदा होगा। कटरा का आर्थिक विकास होगा और अब श्रीनगर हम कम समय में पहुंच पाएंगे।”

एक स्थानीय नागरिक ने कहा, “कश्मीर तक ट्रेन का जो सपना सालों से लोग संजोए हुए थे। 6 जून को वो सपना पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ट्रेन का उद्घाटन करने आ रहे हैं। पर्यटन और रोजगार के दृष्टिकोण से यह बेहद अहम कदम है।”

दिल्ली की रहने वाली नमीता ने कहा,”मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री जम्मू से कश्मीर के लिए ट्रेन का उद्घाटन करने जा रहे हैं। अब हम कश्मीर अच्छे से घूम सकते हैं।”

डोडा जिले के रहने वाले और कटरा, वैष्णो देवी में पिछले 14 साल से व्यापार करने वाले अजीत सिंह ने कहा,”बहुत खुशी की बात है कि 6 जून को प्रधानमंत्री ट्रेन का उद्घाटन करने कटरा आ रहे हैं। उनके स्वागत की तैयारी चल रही है। हम पहले बस से कश्मीर जाते थे। इस दौरान हमें लैंड स्लाइड की समस्या का सामना करना पड़ता था। अब ये दिक्कत नहीं आएगी।”

–आईएएनएस

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते का कनाडाई प्रधानमंत्री ने किया स्वागत, पाकिस्तान को कहा धन्यवाद

नई दिल्‍ली । अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते का कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने स्‍वागत क‍िया। साथ ही उन साझेदारों की तारीफ की, ज‍िन्‍होंने इस समझौते को...

ईरान को अमेरिका पर भरोसा कम! बाघेई ने याद दिलाया इतिहास, बोले- ‘लंबा रास्ता तय करना होगा’

तेहरान । अमेरिका-ईरान शांति समझौता जिनेवा में 19 जून को संपन्न होगा। समझौते का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं, मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान के पीएम शहबाज...

इजरायली हमले की वर्षगांठ पर बाघेई ने याद द‍िलाई ईरान की ताकत, कहा- ‘दुश्मन का सपना हार में बदला’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने इजरायल की ओर से अमेरिका के समर्थन से ईरान पर किए गए सैन्य हमले की पहली वर्षगांठ पर...

यूक्रेन युद्ध के समर्थकों पर ब्रिटेन की सख्ती, इंग्लिश चैनल में रूसी ऑयल टैंकर को रोका

नई द‍िल्‍ली । यूनाइटेड किंगडम (यूके) के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रूस को एक बड़ा झटका द‍िया। उनके आदेश के बाद सेना ने इंग्लिश चैनल से गुजरने की कोशिश कर...

पीएम मोदी फ्रांस में भारत इनोवेट्स समिट से पहले वैश्विक निवेशकों से मिले

नीस/नई दिल्ली | भारत इनोवेट्स समिट के उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत, फ्रांस और कई अन्य देशों के चुनिंदा निवेशकों और वेंचर कैपिटल लीडर्स के...

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

admin

Read Previous

स्वास्थ्य सेवाओं में एआई की दस्तक : इलाज में क्रांति की ओर चीन

Read Next

अरविंद केजरीवाल को पासपोर्ट नवीनीकरण की मिली अनुमति, विदेश यात्रा के लिए कोर्ट की अलग शर्तें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com