जमैका में कैटेगरी 5 के तूफान मेलिसा का कहर, 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार ने ली 7 की जान

नई दिल्ली । कैटेगरी-5 के तूफान मेलिसा ने मंगलवार को जमैका में दस्तक दी। जमैका में आए मेलिसा को इस सदी का सबसे भयानक और शक्तिशाली तूफान बताया जा रहा है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया है कि अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है।

सैफिर-सिम्पसन पैमाने पर श्रेणी 5 का यह तूफान मंगलवार को जमैका के दक्षिण-पश्चिमी तट पर पहुंचा। स्थानीय मीडिया के अनुसार, उत्तरी कैरेबियन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने मंगलवार को कहा कि इस साल दुनिया में आया सबसे शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवात, तूफान मेलिसा, जमैका पर इस सदी का सबसे भीषण तूफानी प्रभाव डाल सकता है।

डब्ल्यूएमओ ने लगभग 300 किमी/घंटा की तेज रफ्तार वाली जानलेवा हवाओं, विनाशकारी तूफानी लहरों और बारिश की चेतावनी दी है। डब्ल्यूएमओ एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि जमैका और कैरेबियन में लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं।

डब्ल्यूएमओ की उष्णकटिबंधीय चक्रवात विशेषज्ञ ऐनी-क्लेयर फॉन्टन ने संयुक्त राष्ट्र की एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि 1988 में आए तूफान गिल्बर्ट के बाद से जमैका में इतना शक्तिशाली तूफान नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मेलिसा क्यूबा, ​​बहामास, हैती और डोमिनिकन गणराज्य को भी प्रभावित करेगा। इसकी वजह से भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।

फॉन्टन ने आगे कहा कि यह तूफान जमैका में बरसात के महीने में होने वाली सामान्य वर्षा से तीन गुना ज्यादा, संभवतः 700 मिलीमीटर तक लाएगा। अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के अंग्रेजी और डच भाषी कैरिबियन प्रतिनिधिमंडल के क्षेत्रीय प्रमुख नेसेफोर मघेंडी ने कहा कि लगभग 15 लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित हो सकते हैं और जमैका की पूरी आबादी किसी न किसी तरह से प्रभावित होगी।

बता दें, तटीय समुदाय पहले से ही पिछले तूफानों से तनाव में थे। ऐसे में मघेंडी ने चेतावनी दी कि इस बार की बारिश कई दिनों या हफ्तों तक आवश्यक सेवाओं को बाधित कर सकती है।

उन्होंने कहा, “मानवीय खतरा गंभीर और तात्कालिक है; महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और विकलांग लोग, खासकर तटीय समुदायों में, विशेष रूप से असुरक्षित हैं।”

जमैका रेड क्रॉस तूफान मेलिसा की तैयारी में जुट गया था, और पूर्व चेतावनी, निकासी और पहले से मौजूद वस्तुओं के वितरण में मदद कर रहा था। मघेंडी ने कहा कि अधिकारियों ने 800 से ज्यादा आश्रय स्थल तैयार किए थे। अनुमान है कि ज्यादातर लोग पहले ही वहां से चले गए थे।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

इस्तांबुल वार्ता असफल: पाकिस्तानी मंत्री तरार बोले,’ अफगान तालिबान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेंगे हम’

Read Next

देशभर की अदालतों में आरोप तय करने में हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा-हम जारी करेंगे दिशा निर्देश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com