आतंकी मसूद अजहर ने चली महिलाओं को जिहादी बनाने की चाल, कहा सीधे जन्नत नसीब होगी

नई दिल्ली । पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मौलाना मसूद अजहर ने अपनी नई महिला जिहाद ब्रिगेड “जमात-उल-मोमिनात” के गठन की घोषणा की है।

हाल ही में आतंकी मसूद अजहर ने अपनी इस महिला जिहाद ब्रिगेड को एक संदेश भी दिया है। महिला जिहाद ब्रिगेड तैयार करने के लिए आतंकी अजहर महिलाओं को लगातार भड़का रहा है। जिहाद में शामिल होने के लिए वह महिलाओं को जन्नत के ख्वाब भी दिखा रहा है।

मसूद अजहर पाकिस्तानी महिलाओं को कह रहा है कि जो महिला जमात-उल-मोमिनात में शामिल होगी, वह सीधे जन्नत में जाएगी। मसूद अजहर का यह करीब 21-मिनट लंबा भाषण है, जो बहावलपुर के मरकज उस्मान-ओ-अली में दिया गया। इसमें अजहर ने विस्तार से बताया कि किस प्रकार महिलाओं को भर्ती कर उन्हें वैचारिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा और “वैश्विक जिहाद” के उसके अभियान में शामिल किया जाएगा।

मसूद अजहर के इस भड़काऊ भाषण की रिकॉर्डिंग आईएएनएस के पास उपलब्ध है। इस संदेश के कई मुख्य बिंदु हैं। आतंकी सरगना बताता है कि महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कोर्स ‘दौर-ए-तसकिया’ शुरू किया गया है, जो पुरुषों के ‘दौर-ए-तरबियत’ कोर्स के समान है।

दूसरे चरण में महिलाओं को ‘दौर-ए-आयात-उल-निसा’ सिखाया जाएगा, जिसमें इस्लामी ग्रंथों के हवाले से ‘महिलाओं का जिहाद में कर्तव्य’ बताया जाएगा। उसने कहा कि भारत की महिला सैनिकों और पत्रकारों का मुकाबला करने के लिए वह अपनी महिला इकाई तैयार कर रहा है। जैश-ए-मोहम्मद की योजना पाकिस्तान के हर जिले में जमात-उल-मोमिनात की ब्रांच बनाने की है। प्रत्येक ब्रांच की जिम्मेदारी जिला मुंतजिमा नामक महिला के पास होगी।

इसके साथ ही महिलाओं को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी गैर-मह्रम पुरुष से संपर्क नहीं करें। गौरतलब है कि इस संगठन की कमान मसूद अजहर मसूद की बहन सादिया अजहर के पास है। महिला ब्रिगेड में अन्य लोगों की भागीदारी की बात करें तो अन्य नेतृत्व में उसकी बहन सुमैरा अजहर (उम्मे मसूद) और आफीरा फारूक शामिल हैं।

गौरतलब है कि आफीरा फारूक पुलवामा के हमलावर उमर फारूक की विधवा है। सुमैरा अजहर ऑनलाइन क्लासेस संचालित कर रही है, जिनका उद्देश्य नई महिलाओं की भर्ती और ब्रेनवॉश करना है। संगठन की प्रचार शाखा “शोबा-ए-दावत” उन महिलाओं के माध्यम से चल रही है जिनके आतंकी रिश्तेदार भारतीय सेना के हाथों मारे गए। अजहर ने महिलाओं को अपनी किताब ‘ऐ मुसलमान बेहना’ पढ़ने की हिदायत दी है।

उसने दावा किया कि भारत की ऑपरेशन सिंदूर कार्रवाई में उसके 14 रिश्तेदार मारे गए, जिनमें उसकी बहन हवा बीबी भी शामिल थी, जिसके साथ मिलकर उसने इस महिला ब्रिगेड का विचार तैयार किया था। अब सामने आई यह रिकॉर्डिंग जैश-ए-मोहम्मद के महिला आतंकी नेटवर्क को संस्थागत रूप देने की पुष्टि करती है, जिसे पाकिस्तान की जमीन पर राज्य प्रायोजित समर्थन प्राप्त है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

सोनम वांगचुक की नजरबंदी मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Read Next

ट्रंप ने किम से मुलाकात का दिया प्रस्ताव, उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल लॉन्च करके दिया जवाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com